Friday , October 25 2024

महापौर ने उत्तरायणी कौथिग एलईडी प्रचार रथ को किया रवाना

 

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पर्वतीय महापरिषद द्वारा 14 से 23 जनवरी तक भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन, बीरबल साहनी मार्ग में आयोजित किये जाने वाले उत्तरायणी कौथिग के एलईडी प्रचार रथ को महापौर सुषमा खर्कवाल ने झण्डी दिखाकर रवाना किया।

पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चन्द्र जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड से आया छोलिया नृत्य दल अपने पारम्परिक वाद्य यंत्रों के संग शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूम कर मेले का प्रचार कर रहा है। साथ ही साथ एलईडी प्रचार वाहनों के साथ ही सोशल मीडिया, होर्डिंग आदि प्रचार माध्यमों का भी प्रयोग किया जा रहा है। मेला स्थल पर सारे स्टॉल तैयार हो गए है, सांस्कृतिक दलों एवं झोड़ो नृत्य टीमों की तैयारी जोर-शोर से हो रही है। इस अवसर पर मुख्य संयोजक टीएस मनराल, संयोजक केएन चंदोला, महासचिव महेन्द्र सिंह रावत, संरक्षक प्रो. आरसी पन्त, एनके उपाध्याय, नरेन्द्र सिंह देवड़ी, लाबीर सिंह बिष्ट, केएन पाण्डे, महेन्द्र पन्त, केएस रावत, केएन पाठक, महेन्द्र सिंह मेहता, शंकर पाण्डेय, पूरन जोशी, बसंत भट्ट, रवीन्द्र सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह गैलाकोटी, हेमंत सिंह गड़िया, महेन्द्र पन्त, केसी पन्त, जितेन्द्र उपाध्याय सहित अनेक लोग उपस्थित थे।