Friday , September 20 2024

7 दिवसीय उमंग सिल्क एक्सपो का आगाज, आकर्षित कर रहीं हैं ये डिज़ाइनें

 

राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया उद्घाटन

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उमंग सिल्क एक्सपो द्वारा मोती महल लॉन में आयोजित प्रदर्शनी में भीड़ उमड़ रही है। 15 जनवरी तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया। प्रदर्शनी में वैवाहिक व विंटर कलेक्शन की सम्पूर्ण रेंज आकर्षक छूट पर उपलब्ध है। जिसमें कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के बेहतरीन कलेक्शन प्रस्तुत किए गए हैं। देशभर की साड़ियो का फैशन शो भी आयोजित किया गया है।

उमंग सिल्क एक्स्पो के आयोजक आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि संस्थान द्वारा आयोजित सिल्क एक्स्पो व सेल में देश भर से आए सिल्क बुनकरों व डिजाईनरो ने अपने अपने प्रदेश की संस्कृति काव्य और त्यौहारो को सिल्क पर छापा है। उमंग सिल्क एक्स्पो का मकसद देशभर के सिल्क उत्पादों का एक ही छत के तले प्रदर्शनी करना है।

उमंग सिल्क एक्स्पो में कांजीवरम उपाडा, गढ़वाल पटोला, बैंगलोर सिल्क, कांथा वर्क, डकारी जामदानी,  पैठानी, बनारसी, भागलपुरी की साड़ियों, कश्मीरी पश्मीना साड़ी, सूट, शॉल, जैकेट, स्टोल उपलब्ध है। प्रदर्शनी में गुजरात की पटोला सिल्क, तेलांगना की उपाडा सिल्क, तमिलनाडु की कांजीवरम सिल्क, महाराष्ट्र की पैठानी सिल्क पर गई कलाकारी लोगों को अपनी ओर खीच रही है।

इस प्रदर्शनी में पश्चिम बंगाल के काला हस्ती से आए बुनकर ने भगवान श्रीकृष्ण के नौका विहार का दृश्य सिल्क पर पेंट किया है। साड़ियों पर बनी डिजाइनों में कश्मीरी केशर की डिजाइन के साथ ही कश्मीरी कहावा भी है। इसके साथ ही प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ से कोसा, घिचा, मलबरी रॅा सिल्क, एब्लॉक प्रिंटेड सिल्क साड़ी, गुजरात से बान्धनी, पाटोला कच्छ एम्ब्रोयडरी, मिरर वर्क एवं डिजाइनर कुर्ती, मध्य प्रदेश से चंदेरी, महेश्वरी काटन एण्ड सिल्क साडी सूट, डकारी जामदानी एवं बनारसी सिल्क, तान्चोयी सिल्क, मैसूर सिल्क की साड़ियां, धर्मावरम तस्सर, ढाका, डिजाइनर ब्लाउज, सलवार सूट, पंजाब की फुलकारी वर्क सूट व साड़ी, हैदराबाद की हैवी नेकलेस, नोज पिन, रिंग, बैंगल्स, मांग टीका, कमरबंद और मुंबई वेस्टर्न पैटर्न ज्वैलरी व पालकी ज्वैलरी भी है।