Tuesday , September 17 2024

यूपी महोत्सव : राममय हुई 16वीं शाम, नृत्य संग गूंजे राम भजन

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। एक ओर जहां 22 जनवरी को भव्य व दिव्य बनाने की तैयारी जोरशोर से चल रही है। वहीं पोस्टल ग्राउंड अलीगंज में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट द्वारा आयोजित यूपी महोत्सव भी भगवान राम को समर्पित है। मुख्य गेट से प्रवेश करते ही प्रभु श्रीराम के दर्शन हो रहे हैं। वहीं प्रतिदिन मंच से भगवान शिव और भगवान राम के भजनों को बहुत ही सुंदर रूप में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।

16वें यूपी महोत्सव की 16वीं सांस्कृतिक संध्या में सोमवार को हॉट एंड सोल डांस अकैडमी के कलाकारों ने राम भक्ति पर अपनी गायकी से पूरा महोत्सव राममय कर दिया। वहीं स्वरा त्रिपाठी ने “मेरी झोपड़ी के भाग्य आज जाग जाएंगे…” और अन्या मडार ने “राम आएंगे…” प्रस्तुत किया। जिसपर गौरी द्विवेदी और साक्षी ठाकुर ने संगीत दिया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

सोलो परफॉर्मेंस गिटार पर प्रेम प्रकाश का हर किसी को नहीं मिलता गीत सबको बहुत पसंद आया। गिरिराज श्रीवास्तव संगीत पार्टी के नेतृत्व में राम जी के जीवन पर आधारित लोकगीत एवं भजनों की प्रस्तुति दी गई। संगीत प्रस्तुति में ढोलक पर मनोज मेहता, तबला पर सुधीर मौर्य, हारमोनियम पर गिरिराज श्रीवास्तव और पूरे कार्यक्रम के संगीत निर्देशक गिरिराज श्रीवास्तव रहे।

हेमा खत्री के नेतृत्व में माध्यम सामाजिक संस्था की आन्या श्रीवास्तव ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। प्रज्ञा सिंह का नृत्य, स्नेहा रस्तोगी का पिया तोसे नैना और निधि का गायन, भव्या का पहाड़ी नृत्य, मीनू नागर का नृत्य, अश्विन का गायन, अनुष्का का नृत्य आजा नचले सराहनीय रहा। इसी क्रम में लखनऊ परफॉर्मिंग आर्ट्स द्वारा सरस्वती वंदना अवनी सिंह, नैना बोले पूजा सिंह, महाभारत कनक ने प्रस्तुत किया। जिसका निर्देशन आकाश श्रीवास्तव ने किया।

वहीं प्रगति पर्यावरण संरक्षण के मंच पर आज मिस्टर एंड मिस यूपी का फिनाले किया गया। मिस्टर यूपी में क्षितिज गुप्ता, अभिषेक रस्तोगी, सूरज श्रीवास्तव, प्रांजल चौधरी, विनीत कुमार राजपूत, जारून फहज, सूरज सिंह, फरहान और अक्षत के द्वारा फाइनल परफॉर्मेंस किया गया। वही मिस यूपी में वैशाली रावत, खुशबू कटियार, ओइंड्रिला बनर्जी, मीनाक्षी शुक्ला, विनी, लहिमा, रूपाली, सुहानी, शीतल सिंह, मुस्कान तिवारी, तनु, रिचा रावत, सलोनी राजपूत, खुशी वर्मा, शेफाली कटिहार, प्रगति और आकांक्षा ने रैंप पर अपनी परफॉर्मेंस दी। इसके पूर्व ग्रेस एंड पीस स्टूडियो जिसकी ऑर्गेनाइजर शैलेजा श्रीवास्तव की टीम द्वारा ग्रुप डांस घूमर प्रस्तुत किया गया। जिसमें रागिनी, नीलम, मानसी, रजनी और शैलेजा ने प्रस्तुति दी। एकल नृत्य में नीलम ने एक मीरा एक राधा, मानसी ने रंगीला देश, रजनी ने पहाड़न और मीनू राज व श्रुति ने रघुवर तेरी पर प्रस्तुति दी।