Friday , September 20 2024

भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल : नई कार्यकारिणी गठित, इनको मिली जिम्मेदारी

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ नगर निगम चुनाव के बाद भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ तिवारी की बढ़ी जिम्मेदारियों को देखते संगठन में बदलाव किया गया है। दरअसल सौरभ तिवारी की मां निशा तिवारी जानकीपुरम वार्ड प्रथम से पार्षद चुनी गई है और पार्षद प्रतिनिधि का दायित्व सौरभ तिवारी के पास है। ऐसे में संगठन में अभी तक प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रदेश अध्यक्ष दायित्व सौंपा गया है। वहीं सौरभ तिवारी व सुशील कुमार निगम को संरक्षक और सुशील सिंह प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। जबकि एसडी सिंह वैश्वारा संगठन के प्रदेश संयोजक बनाये गए है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश व नगर की नई इकाई घोषित की गई।

इसके अलावा प्रदेश इकाई में पंकज दीक्षित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार मिश्रा व विशाल रावत को  उपाध्यक्ष, विनोद कुमार सिंह को प्रदेश मंत्री, राजेश कुमार सिंह चौहान, विवेक शुक्ला को कोषाध्यक्ष, सुरेश यादव को संगठन मंत्री, किशन सिंह को प्रचार मंत्री, दीपक कुमार सिंह को कानूनी सलाहकार विजय कुमार गुप्ता को सदस्य नियुक्त किया गया है।

नगर कार्यकारिणी में विशाल रावत को नगर अध्यक्ष, अवधेश विश्वकर्मा को नगर महामंत्री, प्रशांत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष कुमार मिश्रा व आलोक सिंह चौहान को नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। महेंद्र तिवारी को नहर रोड इकाई का अध्यक्ष एवं मोहित सिंह को महामंत्री नियुक्त किया गया। दिनेश कुमार शुक्ला को सेमरा का अध्यक्ष व अरुणेश सिंह को महामंत्री और मो हारून को अलीगंज का अध्यक्ष चुना गया।