लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पोस्टल ग्राउंड अलीगंज में चल रहे यूपी महोत्सव के दसवें दिन मंगलवार को अजल फाउंडेशन के संस्थापक सुनील कुमार मेहरोत्रा, सह संस्थापक कवि कुमार गौरव श्रीवास्तव, प्रमुख कवि दीपक कुमार, गोविंद यादव, शिखर शर्मा, ज्ञान प्रकाश, अकुल, सिराज श्रुति, अमरेंद्र, अर्चना सिंह ने पंक्तियां सुनाकर वाहवाही लूटी।


सांस्कृतिक कार्यक्रम में कथक नृत्य की प्रस्तुति अंकिता सिंह द्वारा की गई। तरंगिणी डांस अकैडमी के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति प्रस्तुत की गई। जिसमें पवन ने वो कृष्णा है…, अनुराधा ने अलबेला सजन…, पवन और अनुराधा ने नाचे गिरधारी… पर प्रस्तुति दी।

आयुष श्रीवास्तव, प्रेरणा रावत, खुशी रस्तोगी, विजय प्रजापति का जलवा जलवा का परफॉर्मेंस सराहनीय रहा। संजय दीक्षित की प्रस्तुति मोहे रंग दो ने समां बांध दिया। स्टैंड अप कॉमेडियन अक्षत चतुर्वेदी ने कॉमेडी से सभी को खूब हंसाया।

वहीं फन जोन में सबसे ज्यादा भीड़ इमरान भाई शाहजहांपुर वाले के झूलों पर दिखाई दी। ज्वाइंट व्हील, नाव झूला, ब्रेलडेंस, टावर खोला, रेंजर झूला, आदि पर सबने खूब मस्ती की।

यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एनबी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। महोत्सव में प्रिया पाल ने सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना और हेमा खत्री ने किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal