Friday , September 20 2024

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल का हुआ जोरदार स्वागत

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल की उपस्थिति में संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश छबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल का लखनऊ नगर के पदाधिकारियों ने जोरदार ढंग से माल्यार्पण कर स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने उत्तर प्रदेश के समस्त व्यापारियों से भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होने का आवाहन किया। उन्होंने कहाकि किसी भी हाल में भ्रष्ट अधिकारियों के समक्ष घुटने टेकने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी प्रकार के शोषण अथवा उत्पीड़नात्मक कार्यवाही पर सीधे संगठन से संपर्क करें, संगठन 24×7 हर समय आपके साथ खड़ा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम उत्तर प्रदेश के व्यापारियों को सशक्त मजबूत और ईमानदार नेतृत्व प्रदान करेगी। संदीप बंसल ने लखनऊ की कोर कमेटी को जनवरी माह में लखनऊ महानगर की इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि जिस विश्वास के साथ उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौपी गई है, उस पर खरा उतरने का वह पूरा प्रयास करेंगे। उनका प्रयास होगा कि उत्तर प्रदेश के सभी निष्क्रिय जनपदों में संगठन की इकाइयां खड़ी हो जाए, संगठन का सदस्यता अभियान तेज हो जाए और प्रत्येक क्षेत्र के व्यापारी तक संगठन अपनी पैठ बना ले। उन्होंने अनुशासन पर भी विशेष बल देते हुए संगठन के पदाधिकारी को निरंतर अनुशासन में रहने का आवाहन किया।

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव अग्रवाल, प्रदेश पदाधिकारी विक्की लखमानी, वेद रतन श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, राजीव कक्कड़ पदम जैन, दीपेश गुप्ता, अनुज गौतम, महेश राठौर, आदर्श अग्रवाल, पतंजलि सिंह, मुर्दला भार्गव, सनत गुप्ता, फुरकान कुरैशी, विपिन अग्रवाल, पिंटू वर्मा, मनोज वर्मा, राजेंद्र गुप्ता, संदीप अग्रवाल, राजीव नकरा, शिशिर सिंह जय मिगलानी, सरबजीत सिंह, डा. शाश्वत विद्याधर, विजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल उपस्थित थे।