लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर ओ पोस्टल अलीगंज में चल रहे यूपी महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद भाजपा एमएलसी पवन सिंह चौहान, प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

पवन सिंह चौहान ने कहाकि यूपी महोत्सव में उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों का समावेश हो रहा है, जहां दर्शकों को एक ही मंच पर अपनी सभी जरूरतों की चीजें प्राप्त हो रही है। वहीं सांस्कृतिक आयोजनों से नए और पुराने कलाकारों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है। समाज में आज सबसे ज्यादा जरूरत इसी की है। महोत्सव में विशेष रूप से राघव राम तिवारी (पार्षद), राकेश पांडे (मंडल अध्यक्ष) अतुल मिश्रा (वार्ड अध्यक्ष), राम प्रसाद यादव (वार्ड अध्यक्ष अतुल शुक्ला) एवं शिव प्रकाश शुक्ला उपस्थित रहे।



सांस्कृतिक संध्या में आकाशवाणी के बी हाई ग्रेड कलाकार वंदना शुक्ला ने ‘देवी मोर अंगना में आई’, ‘अवध में बजे सखी’ ‘हम उत्तर प्रदेश का गौरव गीत सुनाते हैं’ ‘हमार बलमा मोटर गाड़ी चलावे’ ‘अंगुरिया में ले डस लिया’ जैसे एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति से पूरे महोत्सव में समा बांध दिया। ढोलक पर अरुण तिवारी, हारमोनियम पर हरीश कुमार ने पूरे लय ताल के साथ वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया। वहीं अविशी भारद्वाज का शानदार गायन, नव्या श्रीवास्तव की शिव वंदना एवम अन्य बाल कलाकारों की क्लासिक प्रस्तुतियां बहुत मनमोहक रहीं। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन और संचालन अरविंद सक्सेना और हेमा खत्री ने किया।