Saturday , September 21 2024

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव : नृत्य व गायन संग कलाकारों का हुआ सम्मान

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में स्मृति उपवन में चल रहे हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की 17वीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित द लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट के संस्थापक डॉ. जावेद आलम खान, विशिष्ट अतिथियों समीर शेख, मनोज सिंह चौहान एवं महोत्सव आयोजक अरुण प्रताप सिंह, गुंजन वर्मा, रनवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

17वीं सांस्कृतिक संध्या में द लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट के प्रशस्ति द्विवेदी, अरनव गुप्ता, काव्य गुप्ता, धैर्य त्रिपाठी, अमिष्ठा, आद्रिका चौधरी ने संस्कृत श्लोक एवं भांगड़ा की प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीता। श्री यूथ म्यूजिकल के भूपेंद्र ने छाप तिलक सब छीनी… गाकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। तबला पर मयूर राज, ढोलक पर प्रभात, कीबोर्ड पर तुषार, अजीत, शुभम ने साथ दिया। दिव्य प्रकाश तिवारी ने चांद से पर्दा कीजिए…, ये तेरी आंखे झुकी झुकी… सुनाया।

आयोजक अरुण प्रताप सिंह एवं गुंजन वर्मा ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये कलाकारों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।