Friday , September 20 2024

इस दिन तक बढ़ाया गया हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव, बिखरी पर्वतीय छटा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा स्मृति उपवन में आयोजित हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की 16वीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ शुक्रवार शाम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित को चेयरमैन बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश प्रदीप कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथियों डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर लखनऊ डॉ. डीके वर्मा, इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरि, पुलिस उप निरीक्षक 1090 भूप सिंह यादव महोत्सव आयोजक अरुण प्रताप सिंह व गुंजन वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। 

साध्वी सिंह एवं ज्योसना मिश्रा ने भरतनाट्यम प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। चुनरी तेरी गुलाबी सरारा… पर कनिष्क बिष्ट ने पहाड़ी नृत्य की छटा बिखेरी। संस्कृति विभाग लखनऊ से भोजपुरी गायक संजोली पांडे एवं शिप्रा चंद्रा के गायन ने महोत्सव में धूम मचाया। रोली मेक ओवर एंड मेकअप अकादमी द्वारा दीक्षा उपाध्याय, मोना, प्रज्ञा अवस्थी, नैंसी सिंह व सौम्या शुक्ला ब्राइडल रैमवाक कर दर्शकों का मन मोहा।

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव के आयोजक अरुण प्रताप सिंह एवं गुंजन वर्मा ने बताया कि दुकानदारों एवं दर्शको की मांग पर महोत्सव का आयोजन 20 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।