लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। स्थानीय समाजसेवी संगठन भी राजनैतिक दलों का रूप ले रहे हैं और जाति के आधार पर इकाइयों का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में बाल महिला सेवा संगठन में विस्तार की प्रक्रिया के तहत ओबीसी मोर्चा का गठन किया गया है। संगठन की अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने बताया कि समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन की मुख्य धारा में जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न मोर्चो का गठन किया जा रहा है। रविवार को ओबीसी मोर्चा का गठन किया गया है। जिसमें रामविलास शर्मा को अध्यक्ष, आरएस गुप्ता, डॉ. राजकुमार पाल, प्रेमचंद यादव, उमेश मौर्य, सतीश शर्मा, राकेश विश्वकर्मा, विजय पाल व शिवराम चौरसिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में कृपानाथ गुप्ता, सर्वेश श्रीवास्तव, विशाल जायसवाल, राजित राम वर्मा, रतन शर्मा, मनीष कुमार वर्मा व आलोक कुशवाहा को उपाध्यक्ष तथा संतोष कुमार गुप्ता, अवधेश कश्यप, श्रवण चौरसिया, राम किशोर चौरसिया, संजय शर्मा, सतीश शर्मा, पवन कुमार, जगदीश, छोटू कश्यप व विपिन कुमार को महासचिव नियुक्त किया गया है। अनिल वर्मा, गुड्डू कश्यप, अरविंद कुमार, संघर्ष कश्यप, सूरज शर्मा, संघर्ष साहू, शैलेंद्र शर्मा आशीष शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर बाल महिला सेवा संगठन के वरिष्ठ अभिभावक राकेश पाण्डेय, दुर्गा वाहिनी की अध्यक्ष गुड़िया सिंह, वरिष्ठ सहयोगी रतन कुलश्रेष्ठ, एसपी सिंह, एसके श्रीवास्तव अविनाश सिंह, अमित शुक्ल, अभिषेक मिश्र, धर्मेंद्र तिवारी व अवनीश अवस्थी, आचार्य उज्जवल दीक्षित, मुरली प्रसाद वर्मा, विष्णु अवस्थी, राजेश पाण्डेय, ओम प्रकाश कनौजिया, विनय त्रिवेदी, पुनीत कुमार उपाध्याय, सूरज कश्यप प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal