Saturday , July 27 2024

गंगा आरती संग हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव का आगाज

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मां गायत्री जन सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव 2023 का गुरुवार को आगाज हो गया। कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना में शुरू हुये महोत्सव का शुभारंभ सरोजनीनगर क्षेत्र के विधायक राजेश्वर सिंह, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नैमीषारण्य के पंडितों द्वारा गंगा आरती से की गई। आयोजक अरुण प्रताप सिंह अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया।

वहीं गणेश वंदना के पश्चात समाज हित के लिए अपना सराहनीय योगदान दे रहे हैं समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक संयोजिका शिप्रा चंद्रा ने बताया कि रोजी के निर्देशन में अनूप जलोटा अकैडमी के कलाकारों सानवी, अभव्या, अराध्या, काव्या, खुशी, देवासी ने प्रस्तुति दी। गायन निर्देशन हेमंत सिंह, प्रस्तुति विक्रांत एवं प्रशांत श्रीवास्तव द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन राकी गिल एवं प्रदीप शुक्ला द्वारा किया गया।