लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय की प्रतिष्ठित संस्था विधिक सहायता केंद्र, विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर (डॉ.) बीडी सिंह एवं विधिक सहायता केंद्र के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन में जानकीपुरम स्थित दृष्टि सामाजिक संस्थान का दौरा किया। विधिक सहायता केंद्र “सभी के लिए समान न्याय” सुनिश्चित करने के उद्देश्य से काम करता है। विधिक साक्षरता और जागरूकता प्रदान करके इस दिशा में सक्रिय प्रयास करता है।

आज के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य समाज में विभिन्न परिस्थितियों के कारण शारीरिक व मानसिक रूप से शोषित बच्चों के दुख दर्द व उनके साथ हुए दुर्घटनाओं के बारे में करीब से महसूस करना था। साथ ही साथ कैसे उन्हें कानूनी रूप से विधिक सहायता केंद्र के मदद से सक्षम बनाया जाए। इस विषय पर संस्थान के निदेशक अथर्व सिंह व शालू सिंह से सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान विधिक सहायता केंद्र के सदस्यों ने छात्र संयोजक सौरभ राठौर के नेतृत्व में संस्थान के कार्यशैली को काफी करीब से समझा व निकट भविष्य में अन्य संभव मदद का भी आश्वासन दिया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal