Tuesday , September 17 2024

Lucknow Metro : दीपोत्सव के दिन मेट्रो की सैर करने से पहले इन बातों का रखे ध्यान

दीपावली के दिन सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेंगी मेट्रो ट्रेन सेवाएं

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। दीपावली पर्व के दिन 12 नवम्बर को लखनऊ मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। दोनों टर्मिनल स्टेशनों यानी सीसीएस एयरपोर्ट और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह 6 बजे शुरू होंगी और आखिरी ट्रेन शाम 7 बजे रवाना होगी। सेवाओं के समय में यह परिवर्तन केवल दीपावली के दिन के लिए होगा। बाकी दिनों में मेट्रो ट्रेन की सेवाएं हमेशा की तरह सुबह 6:00 बजे से आरंभ होकर रात्रि में 10:00 बजे तक जारी रहेंगी।