लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बाल निकुंज इंटर कॉलेज मोहिबुल्लापुर गर्ल्स विंग सभागार में हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह आयोजन कला अध्यापिका प्रीति त्रिवेदी के निर्देशन में कक्षा 9 की छात्राओं द्वारा” बंदनवार प्रोग्राम” के तहत किया गया है। प्रदर्शनी छोटी दीपावली तक जन सामान्य के लिए भी प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक खुली रहेगी। जिसमें बंधनवार एवं अन्य वस्तुओं का क्रय-विक्रय भी किया जा सकेगा।



कक्षा 9 के बच्चों द्वारा नए पुराने सस्ती वस्तुओं से दीपावली के अवसर पर बनाई गई महंगी सजावटी वस्तुएं जैसे झूमर विभिन्न तरह के आकर्षक सस्ते बंदनवार क्राफ्ट कला प्रतिभा का आकर्षक का केंद्र बनी हुई है। जिसे देखकर अन्य बच्चों में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है सभी को सस्ती वस्तुओं से महंगी सजावटी बंधनवार तैयार करने की सीख मिल रही है। कॉलेज के प्रबंध निदेशक एचएन जायसवाल ने कला अध्यापिका और बच्चों के प्रतिभा की प्रशंसा की और उनका उत्साह वर्धन किया।



वहीं दूसरी तरफ बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी अलीगंज लखनऊ में “करवाचौथ” पर्व के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके तहत छात्राओं ने व्रत रखने वाली सुहागिनों के कलाइयों में मेहंदी रचकर, मेहंदी कला प्रतिभा का मनमोहक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 11 की सौम्या विश्वकर्मा को प्रथम, कक्षा 12 की कल्पना वर्मा को द्वितीय एवं कक्षा 11C की संजना पांडेय को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अनूप कुमारी शुक्ला ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी कला प्रतिभा को पुरस्कृत करने के लिए चयनित किया।