Thursday , September 19 2024

रैम्प वॉक में डॉ. अनुपमा, एकल नृत्य में शालू ने मारी बाजी

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अपराजिता जज़्बा जीत का नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा रविवार को उल्लास उत्सव के साथ महिला शक्ति सम्मान वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम स्थानीय ‘उपकरमकरोति दयानंद सेवा संस्थान’, मोती नगर में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें भारतीय परंपराओं पर आधारित नृत्य प्रतियोगिताएं डांडिया-गरबा की सामूहिक प्रस्तुतियां दी गई। निर्णायक मंडल में अचूक समाचार की एडिटर मधु सुभाष एवं रागिनीज आर्ट की संस्थापक रागिनी दीक्षित उपस्थित रहीं।

विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान देने वाली मिसेज यूनिवर्स नीमा पंत, मिशन मोदी अभियान की पुनीता भटनागर, शिक्षा विद एवं लोक कलाकार कुसुम वर्मा, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की वरिष्ठ कलाकार पुनीता अवस्थी, उपकरमकरोति दयानंद की संचालिका मनोरमा मिश्रा एवं पार्षद चरणजीत गांधी का अभिनंदन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ घरेलू उत्पादों से जुड़ी महिलाओं ने स्टाल भी लगाये, जिसमें महिलाओं ने मनमाफिक खरीददारी की। कार्यक्रम संचालन उपाध्यक्ष डॉ. क्षितिज शुक्ला ने मनोरंजक रूप से किया। सभी अतिथियों का सम्मान, स्वागत अध्यक्ष प्रो. सीमा सरकार और संस्थापक सचिव डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव ने परंपरागत तरीके से किया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और सुस्वादु भोजन और रिटर्न गिफ्ट पोटली के साथ सभी ने विदा ली। एकल नृत्य में प्रथम स्थान शालू खत्री, द्वितीय स्थान शुभांगि सोनी, तृतीय स्थान मनीषा सिंह ने हासिल किया।

रैम्प वाक खिताब को सचिव डॉ. अनुपमा ने हासिल किया। द्वितीय उपाध्यक्ष डॉ. क्षितिज शुक्ला, तृतीय फेस ऑफ द सीजंस अपराजिता शालू खत्री रहीं। बेस्ट स्टॉल ऑल एन वन बंगाल जंक्शन मिथु राय को मिला। द्वितीय फैशन अप ज्योत्सना और तृतीय शाटिका वस्त्रम स्वाची रहीं।