Friday , September 20 2024

100वीं जयंती पर याद किये गए दिवंगत राम प्रकाश गुप्त, व्यापारियों ने किया ये ऐलान

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल दिवंगत राम प्रकाश गुप्त की 100वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल सहित पदाधिकारियों, शासकीय अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष राकेश पांडे एवं अधिवक्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

सभा को संबोधित करते हुए संदीप बंसल ने कहाकि दिवंगत राम प्रकाश गुप्ता आज की राजनीति के लिए मील का पत्थर है। भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने मुहिम छेड़ी थी, उत्तर प्रदेश को उद्योग प्रदेश बनाने के लिए जो योजनाएं बनाई थी और व्यापार उद्योग जगत के लिए दुर्घटना बीमा योजना, उद्योग बंधु, व्यापार बंधु जैसी योजनाओं का सूत्रपात किया था। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य प्रेरणा स्रोत और मार्गदर्शक दिवंगत राम प्रकाश गुप्ता की जयंती के शताब्दी वर्ष को पूरे वर्ष भर आयोजित किया जाएगा। 

दिवंगत रामप्रकाश गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में संगठन के उत्तर प्रदेश प्रभारी रिपन कंसल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छाबलानी, युवा  प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, महिला इकाई की प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल, युवा के नगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गौतम, संजय, निधि अग्रवाल, मृदुल भार्गव, आदर्श अग्रवाल, मोहम्मद नसीम सहित अधिवक्ता और व्यापारी शामिल थे।