Friday , September 20 2024

देवी गीतों व जयकारों से गूंज उठा दुर्गा पूजा पंडाल

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। गोमतीनगर सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति द्वारा विवेक खण्ड-2 स्थित पार्क में दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का शुभारंभ हुआ। पहले दिन लोक संस्कृति शोध संस्थान तथा संगीत भवन द्वारा देवी गीतों पर आधारित भव्य प्रस्तुतियां हुईं।

शुभारम्भ पद्मश्री योगेश प्रवीन के लिखे और प्रो. कमला श्रीवास्तव द्वारा संगीतबद्ध नवदुर्गा स्तुति जयति जय मां शैलपुत्री से हुआ। लोक चौपाल की नीरा मिश्रा के निर्देशन में वन्दना शुक्ला, डा. सरोजनी सक्सेना, ज्योति किरन रतन, शशि वर्मा, प्रीति श्रीवास्तव, अलका चतुर्वेदी, कुमकुम मिश्रा, सीमा अग्रवाल, पल्लवी निगम, शक्ति श्रीवास्तव, कल्पना सक्सेना, सौरभ कमल ने मनमोहक प्रस्तुति दी। लोक संस्कृति शोध संस्थान की सचिव सुधा द्विवेदी ने कलाकारों का आभार जताया।

संगीत भवन की ओर से अंतरा भट्टाचार्य के निर्देशन में सौम्या गोयल, स्मिता पाण्डेय, मिहिका गांगुली, डा. गरिमा त्रिपाठी, अथर्व श्रीवास्तव, अविका गांगुली, कर्णिका सिंह, अव्युक्ता, आद्रिका मिश्रा, सैय्यद दानियाल जैदी, अम्या, शीर्षा अग्रवाल ने सामूहिक रूप से बांग्ला देवी गीत जागो तुमी जागो की प्रस्तुति दी। ऐलो मां दुर्गा मां पर नेहा प्रजापति, स्नेहा, नव्या दवे, स्मिता पाण्डेय, श्रुति और मीना सिंह ने मनमोहक नृत्य किया। जय जय जप्य गीत पर किंजल, अन्वेषा श्रीवास्तव, आरना सिंह, संस्कृति और गुनश्री ने नृत्य किया। मिहिका गांगुली, अम्या सिंह ने सितार पर दूर्गे दुर्गति नाशिनी की धुन बजाई जिनके साथ तबले पर दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र खुशाल कुमार ने संगत दी। बच्चों ने गरबा नृत्य भी किया। संचालन सुमन मिश्रा ने किया।