Wednesday , October 28 2026

LUFA : कार्यसमिति की बैठक में लिए गए ये निर्णय

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ विश्वविद्यालय के अलुमिनाई फाउन्डेशन (LUAF) की कार्य समिति की बैठक LUFA के चेयरमैन व कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 नवम्बर को विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग से दो छात्रों को अलुमिनाई फाउन्डेशन (LUAF) के ब्राण्ड अम्बेसेडर के रूप में नियुक्त किया जाये।

इसी के साथ यह भी निर्णय हुआ कि आगामी स्थापना दिवस के लिए जो आयोजन समिति बनाई जा रही है उसके चेयरमैन प्रो. अनिल मिश्र (विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान) होंगे। बैठक में कार्य परिषद के सदस्य प्रो. प्रमोद टंडन, अलुमिनाई फाउन्डेशन के वाइस चेयरमैन प्रो. अरूप चक्रवर्ती, महासचिव प्रो. सुधीर मेहरोत्रा, डीन कला संकाय प्रो. अरविंद अवस्थी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. संगीता साहू, प्रो. अनिल मिश्र, डा. केया पाण्डेय, डा. ओपी शुक्ल और कुलसचिव डा. विनोद कुमार सिंह उपस्थित थे।