लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सुएज इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में Kunskapsskolan School की स्टूडेंट रेहम फातिमा को एक दिन के लिए सुएज इंडिया का वाइस प्रेसिडेंट मनोनीत कर सम्मानित किया। रेहम फातिमा ने सुएज इंडिया द्वारा आयोजित वीडियो प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ वीडियो के लिए पुरस्कार जीता है, जिसमें उन्होंने क्लाइमेट चेंज में युवाओं की भूमिका के बारे में बताया था।
इस मुलाकात के दौरान सुनीता कोहली (वाइस प्रेसिडेंट एचआर) ने रेहम फातिमा की शिक्षा और करियर की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने फातिमा को प्रोत्साहित करते हुए, उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
रेहम फातिमा ने कहा, “मैं सुएज इंडिया और सुनीता कोहली मैम को यह मौका देने के लिए आभार प्रकट करती हूं। कई स्टूडेंट्स के बीच क्लाइमेट चेंज में युवाओं की भूमिका विषय पर वीडियो कॉम्पिटिशन में मेरा वीडियो चुना जाना गर्व का विषय है। इसके लिए मैं, मेरे पेरेंट्स, टीचर्स और मेरे साथी सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। क्लाइमेट चेंज एक ऐसा विषय है जिसमें युवाओं की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि भविष्य युवाओं के हाथ में है। स्टूडेंट्स को ऐसे मौके मिलने चाहिए ताकि वे अपने लिए, देश के लिए और पर्यावरण के लिए जागरूक बन सकें।”
इस अवसर पर सुएज इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट एचआर सुनीता कोहली ने कहा, “सुएज इंडिया में इंक्लूजन और डाइवर्सिटी का बहुत बड़ा महत्व है। हम चाहते हैं कि सुएज इंडिया एक इंक्लूजिव वर्क प्लेस बने। इसके लिए हम महिलाओं और गर्ल चाइल्ड के सशक्तिकरण पर बहुत ज़्यादा फोकस करते हैं। 11 अक्टूबर को इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाया जाता है। इस दिन को खास बनाने के लिए हमने इस कॉम्पिटिशन का आयोजन किया था। यह 16 से 18 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए आयोजित किया गया था। जिसमें रेहम विनर बनीं और उन्हें एक दिन के लिए हमारी ऑर्गेनाइजेशन का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया।”
इस प्रतियोगिता के लिए सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, लखनऊ पब्लिक स्कूल और Kunskapsskolan School लखनऊ से 15 से अधिक वीडियो प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। जिनको सुएज़ ने स्कूलों में जाकर प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं गुडी बैग दिये। इनमें से कुन्स्कपस्कोलन की रेहम फातिमा की प्रविष्टि को सर्वश्रेष्ठ वीडियो के लिए चुना गया। इस कार्यक्रम में सुएज़ के परियोजना निदेशक राजेश मठपाल एवम् कम्युनिकेशन हेड सृजन प्रभाकर भी मौजूद रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal