Tuesday , September 17 2024

DPS जानकीपुरम : अन्तर्कक्षीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टेकस्टीम टाइटन्स अव्वल

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। दिल्ली पब्लिक स्कूल जानकीपुरम के सभागार में  ‘स्टीम क्लब’ के अंतर्गत कक्षा – 3 एवं 4 के विद्यार्थियों द्वारा अन्तर्कक्षीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के अंतर्गत 5 समूह स्टीमक्विज़ मास्टर्स, स्टीम एक्सेलेरेटर्स, स्टीमलाइन ब्रेनियाक्स, टेकस्टीम टाइटन्स, स्टीमविज़ विजार्ड्स निर्धारित किए गए। यह प्रतियोगिता पाॅ॑च चरणों में विभाजित थी और सभी चरणों में पांच विषयों विज्ञान, गणित, विभिन्न प्रकार की कलाएं, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग से संबंधित प्रश्न पूछे गए।

प्रतियोगिता बड़ी ही रोमांचकारी रही और सभी समूहों के बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लेते हुए प्रश्नों के सटीक उत्तर दिए। सभा में उपस्थित निर्णायक मंडल ने बच्चों के सामान्य ज्ञान की प्रशंसा की और सभी का उत्साहवर्धन भी किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टेकस्टीम टाइटन्स, द्वितीय स्टीमविज़ विजार्ड्स और तृतीय स्थान स्टीमलाइन ब्रेनियाक्स समूह का रहा। प्रधानाचार्या नीरू भास्कर ने विजेता सदन के सभी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किया। उन्होंने कहाकि विद्यालय में होने वाली ऐसी गतिविधियाॅ॑ बच्चों के आत्मविश्वास को तो बढ़ाती ही हैं, साथ ही उनके बौद्धिक स्तर एवं व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने में भी सहायक हैं।