Thursday , September 19 2024

डिटॉल ‘‘बनेगा स्वस्थ इंडिया’’ के तहत जरुरतमंद महिलाओं को वितरित की मच्छरदानी

महिलाओं ने लिया संकल्प “कूड़ा कूड़ेदानी में, सोएंगे मच्छरदानी में”

सफाई ही बीमारियों से दिलाएगी निजातः बिन्दू बोरा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ उत्तर के विधायक डा. नीरज बोरा क्षेत्र को स्वस्थ व स्वच्छ बनाने में भी अहम भूमिका निभा रहे है। इसी क्रम में पुरनिया स्थित कार्यालय में सोमवार को डिटॉल की ओर से चलाये जा रहे अभियान ‘‘बनेगा स्वस्थ इंडिया’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत जरुरतमंद क्षेत्रीय महिलाओं को मच्छरदानी वितरित की गई।

‘‘बनेगा स्वस्थ इंडिया’’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित समाज सेविका बिन्दू बोरा ने मच्छरदानी वितरण शिविर का शुभारंभ करते हुए कहाकि बीमारियों से बचने के लिए सफाई रखना अति आवश्यक है। यह सभी के सहयोग से ही संभव है, क्योंकि गंदगी ही सभी बीमारियों का मूल कारण है। स्वच्छता हमारे जीवन को सुखमय बनाने के लिए जरूरी है। हर बीमारी से स्वच्छता ही हमें बचाती है। बीमारियों से निजात पाने के लिए हमें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों से बचने में मच्छरदानी काफी सहायक सिद्ध होगी। इसके साथ ही लोगों को सफाई के प्रति जागरूक भी होना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजित कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता भी आ रही है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं को “कूड़ा कूड़ेदानी में, सोएंगे मच्छरदानी में” का संकल्प भी दिलाया। डिटॉल बनेगा स्वस्थ इण्डिया’ अभियान के प्रोग्राम मैनेजर अमित शुक्ला ने अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी और सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सीता नेगी, नगर महामंत्री रीना चौरसिया, मंडल अध्यक्ष राम शरण सिंह, नगर कार्यसमिति सदस्य सतीश वर्मा, सुनील सिंह, शैलेन्द्र मौर्या, गौरव अवस्थी, नम्रता सिंह, मंजू सिंह, बबिता सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।