Saturday , July 27 2024

जायसवाल समाज की निराश्रित व विधवा महिलाओं को पेंशन संग भेंट किया उपहार

                             

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे डेस्क)। स्वर्गीय रमा जायसवाल (धर्मपत्नी अजय कुमार जायसवाल) की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्री अयोध्या प्रसाद जायसवाल धर्मशाला में समाज की 50 से अधिक निराश्रित और विधवा महिलाओं को आर्थिक सहयोग की चेक और उपहार भेंट किए गए। मंच का सफल संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश जायसवाल ने किया। ट्रस्ट के मंत्री एवं मैनेजिंग ट्रस्टी सर्वेश जायसवाल ने  बताया कि ट्रस्ट की ओर से पिछले आठ वर्षों से निराश्रित एवं विधवा महिलाओं को पेंशन दी जा रही है। पहले पेंशन की राशि 500 रुपये प्रतिमाह थी। लेकिन गत वर्ष से इसे बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया गया है। जो साल में दो बार छह-छह हजार रुपये के चेक के रूप में दी जाती है। स्व. रमा जायसवाल की पुण्यतिथि पर विधवा महिलाओं को साल का पहला चेक दिया गया है। छह माह की अवशेष धनराशि के रूप में छह हजार रुपये के चेक आगामी दिसंबर माह में स्व. वेद बाबू जायसवाल की पुण्यतिथि पर इन महिलाओं को प्रदान किए जाएंगे।

बेटियों में शादी में आर्थिक मदद करता है ट्रस्ट

श्री अयोध्या प्रसाद जायसवाल ट्रस्ट लंबे समय से सामाजिक सेवा के कार्यों में संलग्न है। अध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से गरीब स्वजातीय परिवारों की कन्याओं के विवाह में भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके लिए सहायता के इच्छुक परिवार को दो स्वजातीय बंधुओं की सिफारिश के साथ अपना आवेदन करना होता है। ट्रस्ट ने कब, किस परिवार के बच्चे की शादी में कितनी सहायता की, इस बात को पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, राजेश जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, अखिलेश जायसवाल एडवोकेट, कर्नल एमसी जायसवाल, इंजीनियर जगमोहन लाल जायसवाल, इंजीनियर जीपी जायसवाल, राज कुमार गुप्ता, कर्नल राकेश जायसवाल, ट्रस्टी कृष्ण कुमार जायसवाल, शिव चरन, नवीन प्रकाश सिंह, मीडिया प्रभारी अश्वनी जायसवाल, महेश जायसवाल, रेखा जायसवाल, रागिनी पूजा जायसवाल, बाल निकुंज स्कूल्स एंड कॉलेजेज के एमडी हृदय नारायन जायसवाल, फिल्म अभिनेत्री राखी जायसवाल, फिल्म अभिनेता अमलेश जायसवाल, ई. मनोज जायसवाल, आलोक जायसवाल, अरविन्द जायसवाल, राजीव जायसवाल, कुन्दन जायसवाल, रीता जायसवाल, शशी  जायसवाल, पार्वती जायसवाल, रश्मि जायसवाल, पूर्व पार्षद रमा जायसवाल, रेनू जायसवाल, समीर जायसवाल, स्वदेश कुमार (पूर्व सूचना आयुक्त), सरिता जायसवाल (डायरेक्टर, स्कॉलर्स होम), अर्चना जायसवाल, राजीव जायसवाल, रेनू जायसवाल, डॉ. संजय जायसवाल, डॉ. अर्पणा जायसवाल, श्रेय कुमार, साक्षी जायसवाल, सानिध्य कुमार, बेबी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। ट्रस्टी राजेश जायसवाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।