Saturday , July 27 2024

समाजसेवी मुरलीधर आहूजा ने जरूरतमंदो की सेवा संग मनाया अपना जन्मदिन

लखनऊ। वरिष्ठ समाजसेवी मुरलीधर आहूजा का जन्मदिन “सेवा भाव दिवस” के रूप में मनाया गया। आशियाना परिवार द्वारा राजनारायण लोकबंधु संयुक्त चिकित्सालय स्थित बीमार रोगियों के मध्य, फलों का वितरण किया गया। शिवशांति आश्रम में वृद्ध लोगों की सेवा सत्संग और प्रसाद वितरण किया गया। देवपुर सिंधी कॉलोनी पारा में डॉ. आदर्श त्रिपाठी, डॉ. अनुज मौर्य, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. शिवांगी, डॉ. राधेश्याम, डॉ. नेहा की निगरानी में निशुल्क मेडिकल कैम्प लगाया गया। जिसमें जर्मन मशीन से जरूरतमंदो के शरीर की जांच की गयी।ब्लड, आंख, दांत की जांच के साथ ही लोगो को निशुल्क दवाएं वितरित की गयी। इसके अलावा इस कैंप में पैन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वृद्धा व विधवा पेंशन का रजिस्ट्रेशन भी निशुल्क किया गया।

मुरलीधर आहूजा ने केजीएमयू प्रसादम सेवा केंद्र में फूड मैन विशाल सिंह की उपस्थिति में निशक्त तीमारदारों को भोजन परोस कर उनकी सेवा की। गरीब ज़रूरतमंदो के लिए संत अमर शहीद संत कंवर राम (रैन बसेरे) का फीता काटकर आहूजा परिवार द्वारा उद्घाटन किया गया। वहीं मुरलीधर आहूजा ने निशक्त बच्चों को कॉपी, किताब, पेंसिल आदि उपलब्ध कराया गया।

मुरलीधर आहूजा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और कहाकि ईश्वर ने मुझको जो कुछ भी दिया है। वह मैं तन मन धन से गरीब और असहाय लोगों की सेवा की राह में तत्परता से लगाऊंगा। मेरे प्रशंसक और इन मजबूर लोगों की दुआएं ही मुझे ताकत देती हैं और मेरे हौसले का संचार करती हैं। इस अवसर पर मुरलीधर आहूजा को नानक चंद लखमानी, वासुदेव चावला, अजीज सिद्दीकी, अब्दुल वहीद, मुर्तुजा अली, जुबैर अहमद, तौसीफ हुसैन, नवाब मुराद, शहजादे कलीम, आबिद अली, आरिफ़ मुकीम, महेश दीक्षित आदि ने जन्मदिन की बधाई दी।