Thursday , September 19 2024

सर्वसमाज उद्योग व्यापार मंडल गणेशगंज इकाई के पदाधिकारियों ने ली शपथ

व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा – महापौर

व्यापारियों का शोषण व्यापार मंडल नही करेगा बर्दाश्त – आसिम मार्शल

लखनऊ। सर्वसमाज उद्योग व्यापार मंडल की गणेशगंज ईकाई का भव्य शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को सूर्या बैंकेट हाल गणेशगंज आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवम् पूर्व विधायक स्व. पंडित रामपाल त्रिवेदी के चित्र पर माला पहनाकर व दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। महापौर सुषमा खर्कवाल, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल, भाजपा नेता सैयद फैजी अब्बास रिज़वी, बशीरतगंज वार्ड के पार्षद गिरीश गुप्ता ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल ने बताया कि सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी एकता को बांटने का नहीं बल्कि उसको जोड़ने का काम करेगा। संगठन सभी व्यापारी नेताओं से व्यापारियों को अलग-अलग गुटों में ना बांट कर एक साथ आने का आह्वान करता है। उन्होंने मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल से नगर निगम द्वारा अतिक्रमण, अत्यधिक हाउस टैक्स, सुबह सुबह दुकानें सील करने के नाम पर व्यापारियों के साथ हो रहे उत्पीड़न को रोकने की मांग की। जिस पर महापौर ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों के साथ किसी भी तरीके का उत्पीड़न नहीं होगा।

शपथ लेने वालो में गणेशगंज ईकाई के अध्यक्ष तस्लीम कुरेशी गुड्डू, संरक्षक चंद्र देव तिवारी व प्रदीप गुलाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकिम अंसारी, उपाध्यक्ष यश सिंह, अभय अग्रवाल, प्यारे मियां पप्पू व अजीम कुरेशी उर्फ अज्जू, महामंत्री संजय चौरसिया, कोषाध्यक्ष हरप्रीत सिंह, विधिक सलाहकार अशोक शुकवानी, मंत्री आशु भाई, सचिन अग्रवाल, रामनिवास पप्पू, रामकिशन चड्ढा, संगठन मंत्री अशोक चड्डा, उमेश अहूजा, सईद अहमद सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। मंच संचालन इमरान खान भारतीय ने किया।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मोहनीश त्रिवेदी, महिला संगठन की अध्यक्ष ज्योति सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष रज्जन खान, अख्तर खान, फराज खान, नूरुल हुदा, शिवम पांडे, आदम सुल्तान, विश्वजीत अरोड़ा, आसिफ मिर्जा, राजा सिद्दीकी, शमसुद्दीन, नूर आलम, मिस्बाह उल हसन गुड्डू, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हससान, मोहम्मद शोएब, मो. सूफियान, नसीम, आशीष श्रीवास्तव, अरविंद, नीलम रावत, हुसैनाबाद क्षेत्र के प्रभारी जमील अहमद, संदीप पोद्दार, महिंद्र सिंह, सौरभ गुप्ता सहित तमाम व्यापारीगण मौजूद रहे।