Saturday , July 27 2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र व महामंत्री संगठन धर्मपाल ने शोक व्यक्त किया

लखनऊ (टेलिस्कोप टुडे)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हुए मातृशोक पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।
भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी की जीवनदात्री माता जी के निधन अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है। सादगी की प्रतिमूर्ति तपस्वी एवं निष्काम कर्मयोगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन जी का संघर्षपूर्ण और सात्विक जीवन हमारी स्मृतियों में रहेगा। जिनके वात्सल्य एवं संस्कारों के सुपोषण से देश को ऐसा यशस्वी नेतृत्व मिला जिस पर देश की हर मां पर गर्व है। एक पुत्र के लिए जन्मदात्री मां का साया उठ जाना असहनीय और अपूर्णीय क्षति होती है, इस रिक्तता की पूर्ति असंभव है। दुःख की इस घड़ी में पूरा देश प्रधानमंत्री जी के साथ है। तपस्वी एवं निष्काम कर्मयोगी मां हीराबेन जी के चरणों में प्रणाम अर्पित करता हूं। दुःख की इस अपार घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रधानमंत्री जी के साथ है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन जी का निधन अत्यंत दुःखद है। दुःख की इस घड़ी में ईश्वर परिवार को संबल प्रदान करे। दिवंगत आत्मा को प्रभु अपने श्रीचरणों में स्थान दें।