Sunday , October 25 2026

भागवत कथा से मिलता है मुक्ति का मार्ग : स्वामी सुधीरानंद

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा (धार्मिक प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा एसकेडी स्कूल से प्रारंभ होकर वृंदावन सेक्टर-11 स्थित ज्ञान सरोवर विद्यालय में कथा स्थल पर संपन्न हुई। यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुष पीले परिधान धारण कर शामिल हुए। 

कलश यात्रा के समापन के बाद कथा स्थल पर सतीश कुमार श्रीवास्तव के सौजन्य से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की गई। प्रथम दिवस के यजमान भवान सिंह रावत, पुष्पा रावत, आरपी जुयाल, अधिराज सिंह कठैत, हरीश रौतेला, पूरन सिंह बिष्ट और किशन सिंह बिष्ट ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

सायं चार बजे से आयोजित कथा में काशी पीठ के प्रसिद्ध विद्वान एवं परम पूज्य कथा व्यास स्वामी सुधीरानंद जी महाराज ने भजन-कीर्तन के बीच श्रीमद्भागवत कथा का महात्म्य बताया। उन्होंने कहा कि कलियुग में श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य के लिए मुक्ति का सरल साधन है। इसके श्रवण से मन के पाप, संताप और विकार दूर होते हैं। भागवत कथा जीवन को सही दिशा प्रदान करने के साथ घर-परिवार में सुख-शांति का मार्ग प्रशस्त करती है। इसके श्रवण से मनुष्य के कल्याण के साथ पितरों की मोक्ष प्राप्ति का भी मार्ग प्रशस्त होता है।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 31 अक्टूबर तक प्रतिदिन सायं चार बजे से आयोजित किया जाएगा। इसके बाद एक नवंबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

प्रथम दिन जगदीश बिष्ट, डीडी नरियाल, हेमंत सिंह गढ़िया, हरेंद्र नेगी, आरएस पयाल, बहादुर सिंह बिष्ट, केएस रावत, राजेंद्र सिंह रावत, जगदीश बुटोला, कमल सिंह रावत, धन सिंह रावत, विनोद खंतवाल, विनय मिश्रा, हर्षपति जुयाल, महावीर खंतवाल, नारायण सिंह रावत और डॉ. अशोक तिवार, संगीता रावत, लक्ष्मी पयाल, कमला कठैत, सुनंदा असवाल, नीलम जुयाल, बीना गढ़िया, बिमला बिष्ट, रजनी राणा, रेनू शर्मा, संगीता सिंह, सुशीला रौतेला, भारती बुटोला, रंजना, अंबा बिष्ट, मालती रावत, सरला नेगी, शोभा रावत, चंद्रा नरियाल, दया जोशी, सरिता तिवारी, लता रावत और स्नेहा सिंह सहित अन्य श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।