लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। आजकल आपकी दिलचस्पी किस चीज़ में है? बार-बार सुनी जाने वाली कोई प्लेलिस्ट, माचा का नया शौक, कोई ऐसा गेम जिसे आप छोड़ नहीं पाते, या कोई ऐसा शहर जहाँ आप खो जाना चाहते हैं? आज की पीढ़ी के पास ऐसे कई शौक, अलग-अलग व्यक्तित्व और कई दिलचस्प चीज़ें हो सकती हैं। यहाँ किसी एक चीज़ में दिलचस्पी होने का मतलब यह नहीं है कि आपकी पहचान सिर्फ उसी एक चीज़ तक सीमित है। फास्टट्रैक का “नेवर सेम, नेवर सेन” हमेशा से इसी विविधता के बारे में रहा है; और नए ‘ओशनिक्स पोलर एडिशन’ के साथ, ब्रांड आपकी इन गहरी दिलचस्पियों की दुनिया को एक ऐसी जगह ले जाता है, जहाँ समय भी ठहर जाता है।
जेन ज़ी के लिए, गहरी दिलचस्पी सिर्फ एक शौक नहीं हैं; बल्कि अपने आप में एक पूरी दुनिया हैं। कोई गाना किसी की पहचान बन सकता है। कोई स्टाइल किसी का मूड बन सकता है। कोई गेम, कोई फैनडम, कोई क्रिएटर या कोई जगह’ये सब एक तरह से दुनिया की भागदौड़ से बचने का ज़रिया बन सकते हैं। ‘फ्रीज़ आउट’ कल्पना करता है कि अगर ये पल किसी जगह का रूप ले लें, तो वे कैसे दिखेंगे।
जमे हुए महासागरों, बर्फ की बदलती आकृतियों और दूर तक फैले धू्रवीय क्षितिजों से बनी एक सपनों जैसी दुनिया में, यह कैंपेन आपकी गहरी दिलचस्पियों को ऐसी दुनिया में बदल देता है जहाँ अलग-अलग शौक एक साथ रह सकते हैं, एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं और विकसित हो सकते हैं। क्योंकि जेन ज़ी के लिए, किसी एक चीज़ में दिलचस्पी होने का मतलब यह नहीं है कि आपकी पहचान सिर्फ उसी से तय होती है। संगीत, फैशन, गेमिंग, संस्कृति, फैनडम और निजी शौक ये सभी आपकी पहचान को ज़ाहिर करने के उतने ही महत्वपूर्ण तरीके हो सकते हैं।
समय में जमी दुनिया से प्रेरित घड़ियाँ
फ्रीज़ आउट की इस दुनिया को पहनने योग्य डिज़ाइन में बदलते हुए, नया ओशनिक्स पोलर एडिशन जमे हुए महासागरों के टेक्सचर, रंगों और उनके अनिश्चित स्वरूप से प्रेरित है।
इस कलेक्शन में पुरुषों और महिलाओं के लिए 14 घड़ियाँ शामिल हैं। इनमें आधुनिक और बोल्ड डिज़ाइन के साथ आईसी ब्लू, डीप ओशीन ग्रीन्स, ब्लैक, गनमैटल, सिल्वर और रोज़-गोल्ड एसेंट्स जैसे रंगों का बेहतरीन मेल है। इनका लेयर्ड डायल, टेक्सचर्ड फिनिश और शानदार डिटेलिंग, जमे हुए पानी की सतह पर दिखने वाली दरारों और बहती हुई आकृतियों की याद दिलाती हैं। मेटल ब्रेसलेट, लेदर स्ट्रैप और सिलिकॉन स्टाइल में उपलब्ध यह कलेक्शन अलग-अलग मूड, लुक और खास तौर पर हाइपरफिक्सेशन (किसी चीज़ में पूरी तरह डूब जाने) के अनुभवों को बखूबी पेश करता है।
इस लॉन्च के बारे में बात करते हुए, फास्टट्रैक के मार्केटिंग हैड डैनी जैकब ने कहा, “जब आप किसी चीज़ में पूरी तरह डूब जाते हैं (हाइपरफिक्सेशन), तो बाकी सब कुछ जैसे गायब ही हो जाता है। एक पल आप बस यूं ही किसी चीज़ को देख रहे होते हैं, और अगले ही पल आप उसमें पूरी तरह खो जाते हैं। चाहे वह कोई प्लेलिस्ट, स्नीकर कल्चर, कोई गेम, कोई खास स्टाइल, कोई शहर, या फिर कोई ऐसी चीज़ जिसे सिर्फ आप ही समझते हों।”
उन्होंने कहा, “ओशनिक्स के ज़रिए, हमने कल्पना की है कि अगर यह एहसास एक पूरी दुनिया बन जाए, तो वह कैसी दिखेगी? एक ऐसी दुनिया जो विशाल हो, जमी हुई (फ्रोज़न) हो, जादुई हो और रोज़मर्रा की ज़िंदगी से बिल्कुल अलग हो। फ्रीज़ आउट उन पलों के बारे में है, जब समय का कोई महत्व नहीं रह जाता और आप पूरी तरह से किसी चीज़ में खो जाते हैं। और यहीं पर फास्टट्रैक फिट बैठता है। क्योंकि एक घड़ी का काम हमेशा आपको यह याद दिलाना नहीं होता कि आप समय के किस पड़ाव पर हैं। कभी-कभी, यह आपको समय का होश भुला देने का एक बहाना भी दे सकती है।”
ओशनिक्स पोलर एडिशन के लिए कैंपेन फिल्म अब फास्टट्रैक के सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव है। यह फिल्म इस कलेक्शन की उस दुनिया को जीवंत करती है, जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी से दूर ले जाती है, जहाँ आप किसी चीज़ में पूरी तरह डूब सकते हैं और फ्रीज़ आउट का अनुभव पा सकते हैं। यह कलेक्शन रु3,995 से रु 7,095 की कीमत पर फास्टट्रैक स्टोर्स और ऑनलाइन fastrack.in पर उपलब्ध है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal