Monday , October 19 2026

मारवाड़ी युवा मंच के डांडिया महोत्सव में उमड़ा उत्साह

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से सोमवार को ब्रज की रसोई में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया की धुनों पर थिरककर उत्सव का उल्लास बढ़ाया। संगीत की मधुर धुनों और डांडिया की खनक के बीच देर तक उत्सव का रंग छाया रहा। लोगों ने सपरिवार उत्साहपूर्वक भागीदारी कर आयोजन को यादगार बनाया।

कार्यक्रम में अतिविशिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डा. नीरज बोरा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि में विराज सागर दास, सुरेश अग्रवाल हुंडई, अग्रवाल शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष लोकराम अग्रवाल, रवीश अग्रवाल, भारतभूषण गुप्ता और राजेन्द्र अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के चेयरमैन प्रवीन अग्रवाल, अध्यक्ष शिशिर अग्रवाल, सचिव डा. सुयश अग्रवाल, प्रमेश मित्तल, विनय अग्रवाल, मुख्य समन्वयक वत्सल बोरा, समन्वयक मनीष अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, सुनील तुलसियान, शुभम मित्तल, अमिताभ अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, रूपेश अग्रवाल मिंटू, आशीष अग्रवाल खन्नू, पूर्व अध्यक्ष गौरव गोयल सहित मंच के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे।

महोत्सव के सह-समन्वयक वरुण अग्रवाल ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जोड़ने और पारंपरिक उत्सवों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।