कानपुर (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। आरएसपीएल ने हाल ही में कानपुर में आयोजित हुई एक ईवेंट में उज्जवल संगिनी स्वयं सहायता समूह लॉन्च किया। ताकि स्थानीय महिलाओं को सेल्फ-हेल्प समूहों द्वारा आजीविका निर्माण के अवसर मिलें, समुदायों में उनकी हिस्सेदारी बढ़े और वॉशिंग की आदतों एवं स्वच्छता को लेकर जागरुकता बढ़े। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में जमीनी स्तर पर चलाई जा रही यह पहल महिलाओं के बीच वित्तीय आत्मनिर्भरता ला रही है।
लॉन्च कार्यक्रम का विषय, ‘‘अनकही बातें’’ था। इसमें प्रतिभागियों ने महिलाओं के दैनिक जीवन, घरेलू जिम्मेदारियों, व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और अच्छी शिक्षा व अवसरों द्वारा अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य की आशा के बारे में बात की। इसमें ग्रामीण महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर दिया गया। इसके बाद एक रैपिड-वॉश की गतिविधि द्वारा नए आरएसपीएल प्रोडक्ट्स पेश किए गए।
इस पहल के अंतर्गत हर सेल्फ-हैल्प ग्रुप (एसएचजी) यानी ‘संगिनी’ द्वारा अपने गाँव के परिवारों और नजदीकी समुदायों से संपर्क किया जाता है और उन्हें प्रोडक्ट्स दिखाकर उसके सैंपल वितरित किए जाते हैं। उनके द्वारा सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाता है, जिनमें व्यक्तिगत स्वच्छता और सेहत के बारे में बातचीत की जाती है।
इस पहल का मकसद महिलाओं को सीखने और सामुदायिक सहभागिता के अवसर प्रदान करके उन्हें वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। संगिनी गाँवों के परिवारों के नियमित संपर्क में रहकर ग्रामीण ग्राहकों को इन प्रोडक्ट्स की उपलब्धता बनाकर रखेंगी। अभी तक कानपुर में शिवराजपुर, घाटमपुर, चौबेपुर, ककवान और बिल्हौर में सेल्फ-हेल्प ग्रुप बनाए जा चुके हैं। इस पहल की शुरुआत के साथ जमीनी स्तर पर प्रोडक्ट्स के प्रदर्शन और सैंपल वितरण की तैयारी चल रही है।
इस बारे में कुशलता ज्ञानचंदानी (आरएसपीएल ग्रुप) ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि आज जमीनी स्तर पर जाकर महिलाओं को सशक्त बनाने की जरूरत है। इसके लिए हमें उन्हें केवल रोजगार के अवसर ही नहीं देने होंगे, बल्कि उन्हें वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर भी बनाना होगा। साथ ही, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर सही जानकारी और समुदाय के साथ जुड़ने का आत्मविश्वास देना भी उतना ही जरूरी है। उज्जवल संगिनी स्वयं सहायता समूह का मकसद महिलाओं को ये सभी शक्तियाँ देकर उनके लिए विकास के अवसरों का निर्माण करना है, ताकि वो अपनी आवाज बुलंद कर सकें।’’
आरएसपीएल ग्रुप इस मॉडल को उत्तर प्रदेश के और ज्यादा घनी आबादी वाले इलाकों में लेकर जाएगा। कंपनी का दीर्घकालिक उद्देश्य इसे देश के हर कोने तक पहुँचाने का है। इसके विस्तार के साथ ग्रामीण महिलाओं का एक बड़ा नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जो स्थानीय स्तर पर आजीविका निर्माण और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाएगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal