Monday , October 19 2026

उत्सव-ए-डांडिया में कपल्स ने बिखेरा जलवा, दो श्रेणियों में मिले पुरस्कार

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बाबूगंज स्थित रामाधीन सिंह उत्सव लॉन में ‘उत्सव-ए-डांडिया 2026’ का आयोजन किया गया। आसरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गरबा की धुन पर प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधान और संगीत से सजी शाम उत्सव के उल्लास से सराबोर रही।

संयोजक रूपेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए बेस्ट एनर्जेटिक कपल और बेस्ट ड्रेस्ड कपल श्रेणियों में विशेष पुरस्कार दिया सुरेश अग्रवाल द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम में गरबा और डीजे के साथ खानपान, वेलकम ड्रिंक और सेल्फी पॉइंट आकर्षण का केंद्र रहे। युवाओं और परिवारों ने उत्साह के साथ भागीदारी कर आयोजन को यादगार बनाया। प्रियंक गुप्ता ने बताया कि गरबा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में उत्साह, एकता और परंपराओं के प्रति जुड़ाव को मजबूत करते हैं।