लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ताड़ीखाना सीतापुर रोड स्थित एंजेल कार्मेल इंटर कॉलेज में शनिवार को विजयादशमी के उपलक्ष्य में रामलीला और नौदुर्गा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाकर भगवान श्रीराम की मर्यादा, सत्य और धर्म की विजय का संदेश दिया।

PRINCIPAL डॉ. किरण श्रीवास्तव के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी और प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जयेश, आरव, अनिमेष और नैना ने रामलीला के विभिन्न पात्रों का अभिनय कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।

रामलीला मंचन के बाद रावण दहन किया गया। इस दौरान विजयादशमी के पर्व की महत्ता को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को सत्य, सदाचार और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में गार्गी सक्सेना, स्वप्निल, कल्पना, संध्या, आकांक्षा, मोनिका, तपेश्वरी और आस्था सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की प्रमुख सहभागिता रही।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal