Thursday , October 15 2026

सैफायर एग्ज़िबिशन में सजे फैशन, लाइफस्टाइल और हस्तशिल्प के आकर्षक स्टॉल

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। Sapphire Eventz द्वारा आयोजित दो दिवसीय सैफायर लाइफस्टाइल एंड हैंडीक्राफ्ट्स एग्ज़िबिशन का शुभारंभ निराला नगर स्थित होटल द रेगनेंट में हुआ। यह प्रदर्शनी 16 अक्टूबर तक सुबह 11 बजे से आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी का उद्देश्य शहर के लोगों को लाइफस्टाइल, फैशन, हस्तशिल्प और आकर्षक उत्पादों की एक ही स्थान पर विविध रेंज उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद समाजसेविका नम्रता पाठक ने प्रदर्शनी में भाग ले रहे सभी स्टॉल संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय उद्यमियों, हस्तशिल्प कलाकारों और व्यापारियों को अपने उत्पादों एवं प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक अच्छा मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रदर्शनी की सफलता की कामना करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य और व्यवसाय में निरंतर प्रगति की शुभेच्छा व्यक्त की।

प्रदर्शनी में फैशन, लाइफस्टाइल, हस्तशिल्प, ज्वेलरी, गिफ्टिंग और अन्य आकर्षक उत्पादों से जुड़े स्टॉल लगाए गए हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि प्रदर्शनी में गुणवत्ता-सचेत खरीदारी करने वाली ऑडियंस, परिवारों और प्रीमियम लाइफस्टाइल उत्पादों में रुचि रखने वाले लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिलेगी।

आगंतुकों के अनुभव को और रोचक बनाने के लिए प्रदर्शनी में फैशन शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मजेदार खेल, आकर्षक गतिविधियाँ और निःशुल्क कैरिकेचर कॉर्नर जैसी विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य आगंतुकों को मनोरंजन के साथ खरीदारी का एक यादगार अनुभव प्रदान करना है।