मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। कुछ सबसे बड़े आइडियाज़ सबसे छोटी क्लासरूम्स में जन्म लेते हैं। स्कूल प्रोजेक्ट्स और स्केचेज़ से लेकर इनोवेटिव ब्रेकथ्रूज़ तक, एंटरप्रेन्योरशिप के लिए उम्र कभी मायने नहीं रखती। शार्क टैंक इंडिया 6 के तहत यंग फाउंडर्स स्पेशल के लिए रजिस्ट्रेशन अब खुले हैं। जो युवा उद्यमियों को एक समर्पित मंच प्रदान करेगा। जहां वे अपने वेंचर्स को शार्क्स के सामने पेश कर सकेंगे और अपने आइडियाज़ को कॉन्सेप्ट से कंपनी तक ले जा सकेंगे।

अनुपम मित्तल (फाउंडर और सीईओ, पीपल ग्रुप) ने कहा, “बच्चे जिज्ञासु होते हैं और मैं अक्सर यह देखकर हैरान रह जाता हूं कि उनकी कल्पनाशक्ति कितनी तेज़ और जीवंत हो सकती है। शार्क टैंक इंडिया 6 का यंग फाउंडर्स स्पेशल बेहद रोमांचक होने वाला है। यह उभरते हुए युवा उद्यमियों के लिए एक शानदार प्लेटफॉर्म है, जहां वे चुनौतियों का सामना कर सकते हैं और अपने आइडियाज़ को संभावनाओं में बदल सकते हैं।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal