Friday , September 18 2026

वीआर, आर्केड और हाउस ऑफ फियर्स का रोमांच, प्रोमिनेंट मॉल में खुला अवीरा फन जोन

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सीतापुर रोड स्थित प्रोमिनेंट मॉल में शुक्रवार को अवीरा फन जोन के शुभारंभ के साथ लखनऊवासियों को मनोरंजन का नया ठिकाना मिला। दीप प्रज्वलन और रिबन कटिंग के बाद शुरू हुए इस फन जोन में वीआर एक्सपीरियंस, आर्केड गेम्स, हाउस ऑफ फियर्स, सॉफ्टप्ले और कार्निवल गेम्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

बच्चों से लेकर युवाओं और परिवारों तक के लिए यहां मनोरंजन के साथ बर्थडे पार्टी का भी इंतजाम है। इस मौके पर प्रोमिनेंट डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक अमित कृष्ण श्रीवास्तव और अवीरा फन जोन के प्रबंध निदेशक संजीवा रेड्डी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अवीरा फन जोन का भ्रमण किया और यहां उपलब्ध विभिन्न मनोरंजन गतिविधियों की जानकारी ली। अवीरा फन जोन में वीआर एक्सपीरियंस, आर्केड गेम्स, हाउस ऑफ फियर्स, सॉफ्टप्ले एरिया और कार्निवल गेम्स सहित बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए मनोरंजन के विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं।

अवीरा फन जोन में बच्चों के लिए अलग-अलग खेल गतिविधियों के अलावा परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए भी कई विकल्प उपलब्ध हैं। यहां बर्थडे पार्टीज भी आयोजित की जा सकती हैं, जिसके लिए बच्चों और परिवारों की जरूरत के अनुसार आयोजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इस अवसर पर प्रोविनेंट डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक अमित कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा, “परिवार के साथ अच्छा समय बिताने और मनोरंजन करने के लिए अवीरा फन जोन आपकी सेवा में उपलब्ध है। प्रोमिनेंट मॉल में परिवारों और बच्चों के लिए मनोरंजन का एक ऐसा विकल्प जुड़ा है, जहां हम साथ मिलकर अच्छा समय बिता सकते हैं।”

अवीरा फन जोन के प्रबंध निदेशक संजीवा रेड्डी ने कहा, “हमारा मुख्य फोकस ग्राहक अनुभव पर है और हम लगातार इसी दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे। हमारे लिए यहां आने वाला हर व्यक्ति बेहद खास है। हमारी कोशिश रहेगी कि हर आगंतुक को यहां अच्छा अनुभव मिले और वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताए समय को याद रखे।”

अवीरा फन जोन एक मनोरंजन केंद्र के रूप में विभिन्न आयुवर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग मनोरंजन अनुभव उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। कंपनी के मनोरंजन विकल्पों में हाउस ऑफ फियर्स, वीआर, आर्केड गेम्स और बच्चों के लिए सॉफ्ट प्ले जैसी गतिविधियां शामिल हैं।