लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। टीवीएस वेनु के भाग और दोपहिया एवं तिपहिया वाहन बनाने वाली ग्लोबल लीडर, टीवीएस मोटर कंपनी ने टीवीएस ज्युपिटर डुअल-टोन स्पेक्ट्रल रेंज लॉन्च की है। जो भारत के सबसे प्रगतिशील फैमिली स्कूटर में एक नया और शानदार एडिशन है। इस नई रेंज के साथ 110 सीसी स्कूटर सेगमेंट में दो नए डुअल-टोन स्पेक्ट्रल कलर – स्पेक्ट्रल ब्लू और स्पेक्ट्रल कॉपर – पेश किए गए हैं।
इस तरह टीवीएस ज्युपिटर शानदार रंगों के साथ स्टाइल, आराम और टेक्नोलॉजी का संयोजन लाने वाला सेगमेन्ट का पहला स्कूटर बन गया है। नए कलर्स के साथ मैच करते हुए इनर पैनल, सीट का नया रंग और पार्शल क्रोम मिरर इसे सड़क पर शानदार और आधुनिक लुक देते हैं।
नए मॉडल के बारे में बात करते हुए, अनिरुद्ध हल्दर (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, हैड कम्यूटर एंड ईवी बिज़नेस और हैड कॉर्पोरेट ब्रांड एंड मीडिया, टीवीएस मोटर कंपनी) ने कहा, “युवाओं और शहरी भारतीय परिवारों का झुकाव नए अनुभवों, डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी की ओर लगातार बढ़ रहा है, रोज़मर्रा की मोबिलिटी को लेकर उनकी उम्मीदें बदल रही हैं। टीवीएस ज्युपिटर ने भारत में स्कूटर के चलन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। लाखों परिवारों का प्यार और भरोसा जीता है और ‘भारत का स्कूटर’ होने का दर्जा हासिल किया है। पिछले सालों के दौरान, इसमें कई नए बदलाव किए गए। यह परिवारों की उम्मीदों पर खरा उतरा है। इसके शानदार डिज़ाइन और बेहतरीन फीचर्स को और बेहतर बनाते हुए, नया टीवीएस ज्युपिटर डुअल-टोन इस सफ़र को एक नए और आधुनिक अंदाज़ में आगे बढ़ाता है। इसमें सेगमेंट में पहली बार स्पेक्ट्रल कलर्स, सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल लैंप्स और भी बहुत कुछ दिया गया है। ये सभी खूबियां टीवीएस ज्युपिटर के उस वादे को और मज़बूत बनाती हैं कि यह आज के नए ज़माने के आधुनिक परिवारों के लिए मोबिलिटी का पसंदीदा साधन बना रहे।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal