लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पांच दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने और शेष लंबित मुद्दों हेतु सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मियों ने अपनी अपनी शाखाओं और कार्यालयों में देशव्यापी पोस्टर अभियान चलाया।

फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि इन्हीं मांगों हेतु बैंककर्मियों द्वारा 27 अगस्त को पीएनबी, अशोक मार्ग पर प्रदर्शन तथा 30 अगस्त को देशव्यापी एक्स (ट्विटर) अभियान चलाया था, जो एक नंबर पर ट्रेंड करता रहा।

इसी क्रम में यूनाइटेड फोरम के विभिन्न घटकों से संबंधित बैंकों में देशव्यापी वृहत पोस्टर अभियान चलाया गया। इस अभियान में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया आदि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मियों ने बड़े स्तर पर पोस्टर अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
अनिल तिवारी (मीडिया प्रभारी) ने बताया 8 सितंबर को काला बैजधारण तथा 11 सितंबर को एक दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल आहूत की गई है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal