Wednesday , September 2 2026

जियोहॉटस्टार ने खोले ग्लोबल दरवाजे, 12+ भाषाओं में 1.6 लाख+ घंटे का कंटेंट

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। जियोहॉटस्टार ने आज यूके, कनाडा और सिंगापुर में अपना अंतरराष्ट्रीय लॉन्च घोषित किया। यह लॉन्च इनफिनिट पॉसिबिलिटीज़ की विज़न और ग्लोबल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बनने की यात्रा का अगला अध्याय है। यह केवल जियोहॉटस्टार का विशाल मनोरंजन कैटलॉग नए बाज़ारों तक पहुँचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि दर्शकों को मनोरंजन खोजने, देखने और उससे जुड़ने का नया तरीका देता है। इसमें 160K+ घंटे का कंटेंट 12+ भाषाओं और कई जॉनर्स में उपलब्ध है, साथ ही पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशंस, इंटरएक्टिव फीचर्स, फ्लेक्सिबल सब्सक्रिप्शन ऑप्शंस और डिलाइटफुल प्रोडक्ट एक्सपीरियंस शामिल है।

यूके, कनाडा और सिंगापुर के दर्शकों के लिए जियोहॉटस्टार प्रीमियम भारतीय मनोरंजन को एक ही डेस्टिनेशन पर लाता है। जिसमें टेलीविज़न, फिल्में, रीजनल प्रोग्रामिंग, नॉन-फिक्शन, किड्स और एनीमे शामिल हैं। यह प्लेटफॉर्म दक्षिण एशियाई डायस्पोरा के साथ गहराई से जुड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है। साथ ही उन वैश्विक दर्शकों को भी आकर्षित करता है जो विविध कहानियों, भाषाओं और संस्कृतियों की तलाश में हैं। प्लेटफॉर्म हर साल 30,000 घंटे का नया कंटेंट जोड़ते हुए लगातार विस्तार करता रहेगा।

जियोहॉटस्टार, अल्टीमेट एंटरटेनमेंट स्ट्रीमिंग डेस्टिनेशन, अपने अंतरराष्ट्रीय लॉन्च की शुरुआत विविध मनोरंजन लाइन-अप के साथ करता है। जिसमें नए ओरिजिनल्स, आइकॉनिक फ्रेंचाइज़ और विशाल टीवी कंटेंट ऑफरिंग शामिल हैं। यह नई लाइन-अप उस व्यापकता के साथ जुड़ती है, जिसके लिए जियोहॉटस्टार पहले से जाना जाता है। इसमें सबसे बड़ी मनोरंजन लाइब्रेरीज़ में से एक शामिल है, जो विभिन्न शैलियों और पीढ़ियों का मनोरंजन एक साथ लाती है।

इस लाइब्रेरी में पुरस्कार विजेता और आलोचकों द्वारा सराहे गए ओरिजिनल्स जैसे क्रिमिनल जस्टिस, स्पेशल ऑप्स, चिरैया, प्रीतम एंड पेड्रो, असुर, आर्या, हार्टबीट, विक्रम ऑन ड्यूटी, केरल क्राइम फाइल्स, रिज़ॉर्ट, काट्टान और अन्य शामिल हैं। साथ ही इसमें ब्लॉकबस्टर रियलिटी फ्रेंचाइज़ेज़ जैसे कॉफ़ी विद करण, भोजपुरी बवाल, खतरों के खिलाड़ी, एमटीवी हसल, स्प्लिट्सविला, लाफ्टर शेफ़्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट, रोडीज़, कुकू विद कोमाली भी मौजूद हैं। लोकप्रिय और आलोचकों द्वारा सराही गई फ़िल्में जैसे वाज़हा, धुरंधर, छिछोरे, केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ जलियांवाला बाग, किल, 12वीं फेल, जब वी मेट और अन्य भी इस संग्रह का हिस्सा हैं।