लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने नेटवर्क में केबिन क्रू और फ्रंटलाइन स्टाफ़ के लिए नई यूनिफ़ॉर्म पेश की हैं। इससे एयरलाईन की टीमों को नया लुक मिला है, जो हर दिन मेहमानों का स्वागत करती हैं, उनकी मदद करती हैं और उनके साथ जुड़ती हैं। 1 सितंबर से केबिन क्रू, एयरपोर्ट सर्विस, एविएशन सिक्योरिटी और फ़्लाइट ऑपरेशन टीमों के लिए इस नई यूनिफ़ॉर्म की शुरूआत की गई है। जो एयरलाइन की बदलती पहचान और मेहमानों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में हो रहे बदलाव को दर्शाती है।
यह नई यूनिफॉर्म एअर इंडिया एक्सप्रेस की ‘टेल्स ऑफ़ इंडिया’ पहल को सिर्फ़ विमानों के दायरे से आगे बढ़ाकर हर रोज़ यात्रियों के साथ होने वाली बातचीत तक भी ले जाती हैं। इस पहल के ज़रिए, एयरलाइन ने भारत की पारंपरिक कला शैलियों, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित खास तरह की टेल आर्ट (हवाई जहाज़ के पिछले हिस्से पर बनी कलाकृति) पेश की है।
इसी भावना से प्रेरणा लेते हुए यूनिफॉर्म में तमिलनाडु की कांजीवरम, हिमाचल प्रदेश की पट्टू, गुजरात की पटोला, असम की गमोसा और मध्य प्रदेश की बाघ कला से प्रेरित डिज़ाइन शामिल किए गए हैं। जो विभिन्न क्षेत्रों, संस्कृतियों और समुदायों के साथ एअर इंडिया एक्सप्रेस के रिश्तों को दर्शाते हैं। साथ ही, पारंपरिक कुर्ती से प्रेरित आधुनिक कट-आउट (सिलुएट) और उनके साथ पहनी जाने वाली जैकेट, स्कार्फ़ और पॉकेट स्क्वेयर भारतीय भावनाओं और आधुनिक डिज़ाइन का बेहतरीन मेल पेश करते हैं।

एअर इंडिया ग्रुप में मार्केटिंग, ई-कॉमर्स और लॉयल्टी के हैड, सुनील सुरेश ने कहा, ”हमारी फ्रंटलाइन टीमें हर मेहमान की यात्रा के सबसे यादगार पलों को खास बनाती हैं। ऐसे में यह नई यूनिफॉर्म उनकी एनर्जी, पेशेवर अंदाज़ और उत्साह को उजागर करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं। यह सिर्फ़ एक नया लुक नहीं बल्कि पिछले सालों के दौरान एअर इंडिया एक्सप्रेस में हुए बदलावों का प्रतीक भी है। साथ ही यह हमारे विमानों, एयरपोर्ट और ऑनबोर्ड सर्विस में एक जैसा अनुभव प्रदान करती हैं, और हमारी पहचान बन चुकी गर्मजोशी और जीवंतता को भी बनाए रखती हैं। अपनी ‘टेल्स ऑफ़ इंडिया’ पहल की भावना से प्रेरित ये यूनिफॉर्म हमारी टीमों के लिए सांस्कृतिक धरोहर, आराम और काम की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन की गई हैं।’’
एअर इंडिया एक्सप्रेस के वाइब्रेन्ट एक्सप्रेस ब्लू पैलेट और सिग्नेचर एक्सप्रेस ऑरेंज रंग में बनी ये यूनिफॉर्म एयरलाइन के ब्रांड और मेहमानों के अनुभव के साथ विज़ुअल कनेक्शन बनाती हैं। रंगों का यह संयोजन एयरलाइन एनर्जी से भरपूर व्यक्तित्व को दिखाता है और सभी टचपॉइंट्स पर एक जैसा लुक और अहसास देता है।
इस प्रोजेक्ट की एक खास बात यह है कि यूनिफॉर्म को एअर इंडिया एक्सप्रेस की डिज़ाइनर पूजा कृष्णन ने फ्रंटलाइन एयरलाइन ऑपरेशन्स की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए इन-हाउस डिज़ाइन किया है। पूजा ने महिला केबिन क्रू, एयरपोर्ट सर्विस, एविएशन सिक्योरिटी और फ़्लाइट ऑपरेशन्स कर्मचारियों की यूनिफॉर्म की डिज़ाइनिंग का नेतृत्व किया, जबकि पुरुषों के केबिन क्रू की यूनिफॉर्म ट्रेंट लिमिटेड के सहयोग से तैयार की गई।
बनाना क्रेप फ़ैब्रिक से तैयार यह यूनिफॉर्म एयरलाइन संचालन की व्यावहारिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं। यह आरामदायक, हवादार, टिकाउ होने के साथ-साथ शानदार फ़िटिंग देती हैं। जिससे फ्रंटलाइन टीमों अपनी भूमिका निभाने का आत्मविश्वास मिलता है, साथ ही यह एअर इंडिया एक्सप्रेस की गर्मजोशी से भरपूर मेहमाननवाज़ी और संस्कृति से जुड़े दृष्टिकोण को भी दिखाता है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal