लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेन्द्र नगर में नेचुरल टच वेलफेयर सोसायटी और अहिल्याबाई होलकर सांस्कृतिक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “क्या विकास के लिए प्रकृति का अत्यधिक दोहन आवश्यक है?” था। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आस्था त्रिपाठी, द्वितीय पुरस्कार निकिता सिंह, तृतीय पुरस्कार मुस्कान मिश्रा को मिला।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में प्रो. बिंदु (शशिभूषण बालिका विद्यालय डिग्री कालेज), डा. अमित कुमार गुप्ता (असिस्टेंट प्रोफेसर नेशनल पीजी कालेज), प्रो. सीमा सरकार (अंग्रेजी विभाग, नवयुग कन्या महाविद्यालय) रहीं। नवयुग कन्या महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डा. मेजर मनमीत कौर सोढ़ी ने कहा कि हमें विकास और दोहन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। साथ ही पुनर्संरक्षण की भी आवश्यकता है।

नेचुरल वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष स्मृति, सचिव प्रदीप ने कहा कि सोसायटी का उद्देश्य महाविद्यालय की छात्र छात्राओं में सामान्य ज्ञान,भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का संचालन त्रिशा और आराध्या ने किया। निधि और सगुन वालेंटियर रहीं।
इस अवसर पर अहिल्याबाई होलकर सांस्कृतिक क्लब के सभी सदस्य प्रो. सीमा पांडे, डॉ. अणिमा अवस्थी, डॉ. अपूर्वा अवस्थी, डॉ. क्षितिज शुक्ला, डॉ. स्नेहा चौधरी, डॉ. सुकन्या तिवारी, डॉ. गरिमा मिश्रा, डॉ. रीमा छाबड़ा, डॉ. किरण पांडे उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal