Monday , August 31 2026

राजनीति में नारी की भूमिका पर छात्राओं ने दिखाई लेखनी की ताकत

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम के संयुक्त तत्त्वावधान में “नारी की राजनैतिक चुनौतियां एवं नारी वंदन अधिनियम” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को महाविद्यालय परिसर में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. शिवानी श्रीवास्तव ने की। जबकि कार्यक्रम की सूत्रधार हिन्दी विभाग की प्रभारी प्रो. डॉ. सुरंगमा यादव रहीं।

आयोजन के प्रथम दिवस आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में 75 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं ने अपने लेखन के माध्यम से भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी, नेतृत्व, प्रतिनिधित्व, उनके समक्ष उपस्थित सामाजिक एवं राजनीतिक चुनौतियों तथा महिला सशक्तीकरण के विविध आयामों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किए।

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता महिला सशक्तीकरण एवं राजनीतिक जागरूकता के प्रति युवा पीढ़ी को संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण अकादमिक पहल है।