लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता, एथर एनर्जी ने बैंगलुरू में अपने चौथे एथर कम्युनिटी डे 2026 के अवसर पर कोणार्क पेश किया। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कोणार्क को एथर के नए ईएल प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर की इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी को और ज्यादा भारतीयों तक पहुँचाएगा। यह राईड, कम्फर्ट, रेंज, ड्यूरेबिलिटी और ईज ऑफ ओनरशिप का रिफाईंड अनुभव प्रदान करने के लिए बनाया गया है।
कोणार्क एस और जैड प्रोडक्ट लाईंस के साथ छः वैरिएंट्स में उपलब्ध होगा। इसकी एस लाईन में चार वैरिएंट हैं, जिनकी आईडीसी रेंज 100 किलोमीटर, 125 किलोमीटर, 161 किलोमीटर और 200 किलोमीटर है। वहीं, जैड लाईन में दो वैरिएंट हैं, जिनकी आईडीसी रेंज 125 किलोमीटर और 161 किलोमीटर है। कोणार्क क्वार्ट्ज व्हाईट, ल्युमेन कॉपर, सेलेस्शियल गोल्ड और मैजेस्टिक ग्रे में उपलब्ध होगा। वहीं, स्टील ब्लू और क्लैरेट रेड कलर केवल जैड वैरिएंट में उपलब्ध होंगे।
कोणार्क ओनरशिप का सरल अनुभव प्रदान करने के प्रस्ताव पर आधारित है। इसके लिए सर्विसिंग की जरूरत साल में केवल एक बार पड़ेगी। साथ ही, इसकी फिफ्थ जनरेशन बेडरॉक बैटरी पर 10 साल/100,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की वॉरंटी मिलेगी। इस स्कूटर में मैजिक की, ऑटोपॉप, एयरवॉक और एथर का एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (A.E.B.S) जैसे कई नए फीचर पेश किए गए हैं।
तरुण मेहता (को-फाउंडर एवं सीईओ, एथर एनर्जी) ने कहा, ‘‘कोणार्क को भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। हमने अनेकों ग्राहकों की जरूरतों को समझा, जो इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना तो चाहते हैं, पर ऐसा नहीं कर पाए हैं। उनकी जरूरतों के अनुरूप हमने कोणार्क बनाया। इसमें 200 किलोमीटर की रेंज, साल में केवल एक बार सर्विसिंग, फास्ट होम चार्जिंग और बेहतरीन एवं आरामदायक राईड जैसी कई खूबियाँ दी गई हैं, जो इन ग्राहकों को आकर्षित करती हैं। साथ ही, हमने एथर की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और प्रीमियम अनुभव को भी बरकरार रखा है। कोणार्क का डिजाईन इसके विस्तार के लिए किया गया है। यह उस वर्टिकल इंटीग्रेशन और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के साथ डिजाईन किया गया है, जिसका विकास हम ऑरिक में कर रहे हैं। इसके साथ हम एथर के अनुभव को भारत में और ज्यादा राईडर्स एवं मार्केट्स तक पहुँचा सकते हैं।’’
स्वप्निल जैन (को-फाउंडर एवं सीटीओ, एथर एनर्जी) ने कहा, ‘‘एथर ने एक दशक से अधिक समय तक अपनी टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग क्षमताओं का विकास किया है। हमने सॉफ्टवेयर पर आधारित ब्रेकिंग, फास्ट चार्जिंग और कनेक्टेड स्कूटर अनुभवों पर काफी लंबे समय तक काम करने के बाद ही उन्हें बाजार में उतारा है। यह बहुत जरूरी है क्योंकि इससे हमें इन टेक्नोलॉजी को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों में इंटीग्रेट करने का आत्मविश्वास मिलता है। हमने सालों से जो इंजीनियरिंग क्षमता विकसित की है, उसे और ज्यादा राईडर्स तक पहुँचाने में मदद मिलती है। ए.ई.बी.एस, मैजिक की, ऑटोपॉप और एयरवॉक इस दृष्टिकोण के उदाहरण हैं, जिनमें से प्रत्येक दैनिक राईडिंग को आसान बनाने के लिए डिजाईन किया गया है।’’
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal