लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अपनी 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर बंधन बैंक ने अपनी विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। बैंक ने तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एग्मोर में अपनी 2,000वीं शाखा का शुभारंभ किया, जिससे देशभर में उसकी उपस्थिति और मजबूत हुई है। इस शाखा के जुड़ने के साथ भारत में बैंक के कुल बैंकिंग आउटलेट की संख्या 6,400 हो गई है।
इससे शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण भारत में ग्राहकों को सेवाएं उपलब्ध कराने तथा जमीनी स्तर पर वित्तीय पहुंच को और गहरा करने के बैंक के संकल्प को मजबूती मिली है। बैंक ने इसी अवसर पर एमबंधन लाइट भी पेश किया। यह विशेष रूप से माइक्रोफाइनेंस ग्राहकों के लिए तैयार किया गया एक सरल मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन है, जिसका उद्देश्य डिजिटल बैंकिंग को अधिक सुलभ, सहज और समावेशी बनाना है।
इस एप्लिकेशन में आधार आधारित ऑनबोर्डिंग, खाते की जानकारी देखने और ट्रैक करने की सुविधा, ऋण भुगतान की सुविधा, स्टेटमेंट और प्रमाणपत्रों तक पहुंच, चैटबॉट सहायता तथा अंग्रेजी, हिंदी और बंगाली में बहुभाषी सहायता उपलब्ध है। इससे ग्राहकों को सहज बैंकिंग अनुभव मिलेगा।
इस अवसर पर बंधन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा, “आज बंधन बैंक में हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। हमारी 2,000वीं शाखा का उद्घाटन हमारी विकास यात्रा के विस्तार और देश के विभिन्न क्षेत्रों में ग्राहकों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चेन्नई के एग्मोर में शाखा के शुभारंभ के साथ बैंकिंग आउटलेट की कुल संख्या 6,400 हो गई है। एमबंधन लाइट का शुभारंभ माइक्रोफाइनेंस ग्राहकों के लिए आवश्यक बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाने पर हमारे ध्यान को दर्शाता है। इन उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए हम पूरे भारत में लोगों, व्यवसायों और समुदायों को सशक्त बनाने वाला सहज और समावेशी बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal