Wednesday , August 19 2026

ST. JOSEPH : नन्हीं प्रतिभाओं ने बिखेरी रचनात्मकता की चमक

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सेंट जोसेफ कॉलेज, रुचि खंड शाखा में प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी विंग (प्लेवे से कक्षा II) के विद्यार्थियों के लिए एक जीवंत एवं आकर्षक कक्षा प्रस्तुति कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति कौशल का मनमोहक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं प्रधानाचार्य के स्वागत उद्बोधन से हुआ।

नन्हे कलाकारों ने परंपरा एवं संस्कार, शिष्टाचार, स्वस्थ जीवनशैली, शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक विविधता, जिम्मेदार स्क्रीन उपयोग तथा पठन-पाठन के महत्व जैसे विविध एवं प्रेरणादायी विषयों पर शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।

“विंग्स ऑफ़ एम्बिशन, रूट्स ऑफ़ ट्रेडिशन,” “द मैजिक ऑफ़ मैनर्स,” “मिशन हेअल्थी बॉडी,” “मिनी ओलंपिक्स” तथा “ऊप्स ! द बुक्स आर एंग्री” जैसी प्रस्तुतियों ने शिक्षा और रचनात्मकता का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया।

यह कार्यक्रम बच्चों को आत्मविश्वास, प्रभावी संवाद, रचनात्मकता एवं टीम भावना विकसित करने का सार्थक मंच प्रदान करने वाला रहा। विद्यार्थियों की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा से भरपूर इस आयोजन ने सीखने, सृजनात्मकता एवं सर्वांगीण विकास के एक यादगार उत्सव का रूप ले लिया।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक सृजन अग्रवाल, विद्यालय के अधिकारीगण, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। प्रबंध निदेशक एवं संयुक्त निदेशक ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए शिक्षकों के समर्पित प्रयासों एवं अथक परिश्रम की भी प्रशंसा की।