मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारतीय तौहीद फाउंडेशन, मुंबई जिला धारावी शाखा की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यू भारत जनता सोसाइटी, धारावी इंदिरानगर में 19वां वार्षिक भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन धारावी शाखा एवं साइन ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया।
रक्तदान शिविर में 100 से अधिक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में इसका अहम योगदान है।

शिविर को सफल बनाने में मुंबई जोनल अध्यक्ष असन कादर, मेडिकल टीम अध्यक्ष आर. मुहीद्दीन, शाखा अध्यक्ष दाऊद, कोषाध्यक्ष सलीम, सचिव सादिक, उप सचिव पांच पीर मोहम्मद सहित जमात के सदस्य अब्दुल, बाशीद, वावा मैदीन, अय्यूब फरीद, अकबर, दानिश, कादर, अदीम और नकीब आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में शाहूनगर पुलिस के प्रतिनिधि, एआईएमआईएम के सदस्य मुनव्वर शेख, एडवोकेट चंद्रलेखा, समाजसेवी मतीन शेख, समाजसेवी संजय गंगोल तथा भारत जनता सीएचएस के सचिव रवि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और फाउंडेशन के इस सामाजिक सेवा कार्य की सराहना की।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal