लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को विधायक डा. नीरज बोरा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। फैजुल्लागंज वार्ड प्रथम में बाल निकुंज इंटर कॉलेज मोहिबुल्लापुर से शुरू हुई यात्रा मड़ियांव थाना सहित विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए बाल निकुंज पहुंचकर संपन्न हुई।

यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाल निकुंज के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, कार्यकर्ताओं और राष्ट्रप्रेमी नागरिकों की सहभागिता ने तिरंगा यात्रा को भव्य रूप प्रदान किया।

यात्रा में विधायक डा. नीरज बोरा ने पैदल चलकर छात्र-छात्राओं और क्षेत्रवासियों की अगुवाई की। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे विद्यार्थियों और नागरिकों ने ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए। इससे पूरे मार्ग पर राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।


इस अवसर पर विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि बच्चों और क्षेत्रवासियों का तिरंगा लेकर सड़कों पर निकलना गर्व का विषय है। हमें स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए देश की प्रगति और अखंडता के लिए निरंतर समर्पित रहना चाहिए।


तिरंगा यात्रा में बाल निकुंज स्कूल्स एंड कॉलेजेज के एमडी एच.एन जायसवाल, कोर्डिनेटर सुधीर मिश्रा, प्रिंसिपल भगवती भंडारी, सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति विवेक सिंह तोमर, दिनेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, मंडल महामंत्री विनोद अवस्थी, दिनेश पाल, मंडल मंत्री आदित्य गौड़ एवं राहुल मिश्र, नम्रता सिंह, पार्षद रश्मि सिंह, पार्षद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेयी व सत्यदेव सिंह, प्रदीप शुक्ला, शीलू जायसवाल, नैन्शु मिश्र, विशम्भर प्रधान, प्रभात त्रिपाठी और राम शरण सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal