लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट लखनऊ का जेईई व नीट परीक्षाओं का विक्ट्री सेलीब्रेशन शनिवार को होटल रमाडा में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स व पेरेन्ट्स शामिल हुए। जेईई-मेन, एडवांस्ड और नीट-यूजी 2026 परीक्षाओं के एलन लखनऊ के टाॅपर्स को कैश रिवार्ड, मैडल्स और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर आनन्द माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि एलन कोटा के प्रेसीडेंट विनोद कुमावत व वाइस प्रेसीडेंट पंकज अग्रवाल भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से जेईई-एडवांस्ड में लखनऊ सिटी टाॅपर आल इंडिया रैंक-68 अन्वेश पटेल, एआईआर-455 शशांक कुमार सिंह, गर्ल सिटी टाॅपर एआईआर-1246 अविशि पांडे का सम्मान किया गया। नीट-यूजी 2026 के रिजल्ट्स में एआईआर-152 शिवांश आनन्द, एआईआर-157 यासिर अतहर, एआईआर-345 सौम्य गुप्ता का सम्मान किया गया। इसके साथ ही दोनों परीक्षाओं में टाॅप-10,000 रैंक में शामिल स्टूडेंट्स का सम्मान हुआ। इस अवसर पर स्टूडेंट्स के परिवार भी मंच पर पहुंचे।
एलन का लक्ष्य केवल चयन नहीं, छात्रों का सफल करियर निर्माण : आनंद माहेश्वरी
मुख्य अतिथि एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर आनन्द माहेश्वरी ने कहा कि जेईई हो या नीट की तैयारी क्वालिटी एजुकेशन के लिए एलन का नाम सबसे पहले लिया जाता है। एलन लखनऊ के रिजल्ट्स इसी बात को प्रमाण है। संस्थान का मूल उद्देश्य केवल छात्रों का मेडिकल या इंजीनियरिंग में चयन कराना नहीं, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से सफल करियर के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि एलन की कार्यसंस्कृति छात्रों को उनकी क्षमता के अनुरूप सही मार्गदर्शन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि ‘एलन करियर इंस्टीट्यूट’ अपने नाम के अनुरूप विद्यार्थियों का करियर संवारने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। चाहे छात्र मेडिकल, इंजीनियरिंग या अन्य किसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहता हो, संस्थान उसे उसके लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करता है।

आनंद माहेश्वरी ने बताया कि इसी सोच और गुणवत्ता के बल पर एलन लगातार देशभर में विस्तार कर रहा है। वर्तमान में संस्थान के भारत के 75 से अधिक शहरों में सेंटर संचालित हो रहे हैं और जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में एलन अग्रणी संस्थानों में शामिल है। वहीं एलन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। दुबई, सऊदी अरब और कतर सहित खाड़ी देशों में संस्थान के सात सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, जहां भारतीय विद्यार्थियों के साथ-साथ स्थानीय छात्रों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है।
कोचिंग संस्थानों से नहीं, खुद से है हमारी प्रतिस्पर्धा : पंकज अग्रवाल
विशिष्ट अतिथि वाइस प्रेसिडेंट पंकज अग्रवाल ने लखनऊ के विद्यार्थियों और अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि एलन लखनऊ विद्यार्थियों के भरोसे पर खरा उतरने के लिए लगातार प्रयास करेगा। आने वाले समय में यहां से और बेहतर रिजल्ट्स आएंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के कई ऐसे शहर हैं, जहां एलन की आवश्यकता महसूस की जा रही है और संस्थान इस दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। वर्तमान में एलन प्रदेश के छह प्रमुख शहरों में संचालित है और आने वाले वर्षों में 6 से 8 अन्य शहरों में भी सेंटर शुरू करने की योजना पर कार्य चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्थान केवल वहीं विस्तार करता है, जहां गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सेवाएं उपलब्ध कराने का पूरा भरोसा हो।
कोचिंग संस्थानों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के सवाल पर पंकज अग्रवाल ने कहा कि एलन किसी अन्य संस्थान को अपना प्रतिस्पर्धी नहीं मानता। हमारी प्रतिस्पर्धा केवल खुद से है। हमारा प्रयास हर वर्ष अपनी गुणवत्ता को और बेहतर बनाना तथा विद्यार्थियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। बेहतर परिणाम इसी सोच का प्रमाण हैं।
सरकारी बदलावों के अनुरूप खुद को लगातार अपडेट करता है एलन : विनोद कुमावत
एलन कोटा के प्रेसीडेंट विनोद कुमावत ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं का स्वरूप लगातार बदल रहा है और एलन हमेशा इन बदलावों के अनुरूप अपनी शिक्षण प्रणाली को अपडेट करता है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में नीट परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित होती है या परीक्षा पैटर्न में सरकार की ओर से कोई भी बदलाव किया जाता है, तो एलन अपने विद्यार्थियों को उसी प्रारूप के अनुसार पूरी तैयारी और पर्याप्त अभ्यास उपलब्ध कराएगा, ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
उन्होंने बताया कि एलन का उद्देश्य केवल पढ़ाई कराना नहीं, बल्कि हर बदलती आवश्यकता के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करना है। यदि परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित होती है या प्रश्न-पत्र के स्वरूप में परिवर्तन होता है, तो संस्थान उसी के अनुसार अपनी अकादमिक रणनीति और टेस्ट सिस्टम में बदलाव करेगा।
विनोद कुमावत ने बताया कि एलन में प्रवेश लेने से पहले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप टेस्ट देने का अवसर मिलता है। इस परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों को विभिन्न स्तरों पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। उन्होंने सभी इच्छुक छात्रों से अपील की कि वे स्कॉलरशिप टेस्ट अवश्य दें, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा के अनुरूप फीस में छूट मिल सके।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal