Saturday , July 25 2026

DDU : कारगिल विजय दिवस पर महाविद्यालय में गूंजी देशभक्ति की गाथा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजाजीपुरम में शनिवार को कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन  कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शिवानी श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में एनसीसी एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए महाविद्यालय की प्राइड ऑफ वाल के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर हुआ।

महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. प्रियंका शर्मा ने अपने संबोधन में स्वयंसेविकाओ, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्राओं को विजय दिवस की शौर्य गाथा से परिचय कराया। साथ ही उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित भी किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, डॉ. साधना सिंह यादव, डॉ. निशी मिश्रा ने कारगिल दिवस मनाया जाने के उद्देश्य एवं देशभक्ति प्रेषित विचारों एवं कविता के माध्यम से छात्राओं को देश सेवा देश के अमर बलिदानों की वीरगाथा एवं भारत की अखंडता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति गीत के माध्यम से बलिदानों को सलामी दी। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. नेहा जैन (CTO) ने किया। डॉ. निशी मिश्रा (कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना) ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में छात्राओं व उपस्थित समस्त प्राध्यापकों ने प्रतिभाग किया।