लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। फैजुल्लागंज वार्ड द्वितीय के अंतर्गत केशव नगर पश्चिम क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत मंजू सिंह के मकान से श्रीवास्तव जी के मकान तक सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का रविवार को क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सी.सी. सड़क और नाली निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी तथा जलभराव की समस्या से भी स्थायी राहत मिलेगी।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सड़क कच्ची होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में आवागमन बेहद कठिन हो जाता था। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसके लिए विधायक डा. नीरज बोरा का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि कार्य निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा।

इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेई, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्या, सुनील सिंह, सतीश वर्मा, पवन शर्मा, आसिफ खान, गुलाम रब्बानी, अनिल कुमार सिंह, राकेश मिश्रा, नसीम अख्तर, संतोष राय, ज्ञान चंद्र दीक्षित, शब्बीरुल हसन, अब्दुल गफ्फार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

वहीं विधायक डा. नीरज बोरा ने मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना अंतर्गत फैजुल्लागंज वार्ड प्रथम के शेरवानी नगर कॉलोनी में मकान संख्या 537 छ/44 से 537 छ/45ए तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमिपूजन कर शुभारंभ किया।

जबकि विधायक निधि से लाला लाजपत राय वार्ड के सबौली में देवेंद्र लोधी के घर के निकट टीकाराम के घर से रामचंद्र के घर तक पाइप डालने के कार्य का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। फैजुल्लागंज वार्ड द्वितीय के अंतर्गत वेदपुरम में बाजपेयी जनरल स्टोर के पास से संतवीर गुज्जर के मकान के आगे इंटरलाकिंग सड़क व नाली निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन हुआ।

भूमिपूजन कार्यक्रमों में पार्षद राघव राम तिवारी, पार्षद रश्मि सिंह, पार्षद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेई, सत्यदेव सिंह, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्या, सतीश वर्मा, देवेन्द्र लोधी, सी.के. वर्मा, अभय मिश्रा, राम प्रसाद यादव, सत्येन्द्र लोधी, अर्चना लोधी, संतोष सिंह, बलबीर सिंह, नवी अहमद, राजीव मिश्रा, चंद्र किशोर लोधी, दिनेश पाल, सुधीर सिंह, श्रेया निगम, राहुल मिश्रा, नैमिष पाण्डेय, सुनीत तिवारी, सोनू निगम, सोनू मिश्रा, सुनील सिंह, अनिल मिश्रा, पवन शर्मा, शंभू शरण वर्मा, नीरज मिश्रा, सचिन गुप्ता, शांति श्रीवास्तव एवं सी.बी. गुज्जर सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal