Sunday , July 19 2026

किशोर मन को समझने के लिए अभिभावकों को दिए प्रभावी मार्गदर्शन

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मांट फोर्ट इंटर कॉलेज के सभागार में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए ‘सतह से नीचे: किशोरावस्था का सफर’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के द्वारा हुआ। इसके बाद विद्यार्थी समूह ने प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया।

ब्रदर जीनू अब्राहम ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और इस सेमिनार के आयोजन का उद्देश्य बताया। मल्टीमीडिया द्वारा मांटफोर्ट इंटर कॉलेज का इतिहास एवं विद्यालय में होने वाले विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया गया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य नीना कैरन दास ने सेमिनार के विषय ‘सतह के नीचे: किशोरावस्था का सफर’ का अद्भुत विवरण प्रस्तुत किया।

एक वीडियो के माध्यम से कक्षा 10 एवं 12 के उन विद्यार्थियों को दिखाया गया जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। वहीं विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के व्याख्याता अभिषेक श्रीवास्तव ने विद्यालय के जरूरी नियम बताएं।