Friday , July 17 2026

गेमिंग से एआई तक हर जरूरत के लिए लॉन्च हुआ मोटोरोला एज 70 मैक्स

नई दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मोबाइल टेक्‍नोलॉजी एवं इनोवेशन में ग्‍लोबल लीडर और भारत के प्रमुख एआई स्‍मार्टफोन ब्रांड, मोटोरोला ने अपना फ्लैगशिप परफॉर्मेंस स्मार्टफोन मोटोरोला 70 मैक्स लॉन्च किया है। यह फोन उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जिन्हें शानदार स्पीड, बेहतरीन एंटरटेनमेंट, लंबी चलने वाली बैटरी और स्मार्ट एआई फीचर्स की ज़रूरत होती है। 

नए स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट द्वारा संचालित मोटोरोला एज 70 मैक्स अपने सेगमेंट की सर्वश्रेष्ठ डिस्प्ले तकनीक, एक विशाल 7100एमएएच सिलिकॉन कार्बन बैटरी, प्रीमियम डिज़ाइन, एआई-संचालित इमेजिंग और सहज मल्टी-डिवाइस इंटेलिजेंस का एक बेहतरीन संयोजन पेश करता है, जो फ्लैगशिप स्मार्टफोन के अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करता है।

यह स्मार्टफोन स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट से चलता है, जिसकी वजह से गेमिंग, मल्‍टीटास्किंग, स्‍ट्रीमिंग, और एआई पावर्ड वर्कफ्लो में कोई रुकावट नहीं आती। पिछले मॉडल की तुलना में इसका प्रोसेसर 36 प्रतिशत ज़्यादा तेज़, ग्राफ़िक्स 11 प्रतिशत बेहतर और इसका क्‍वॉलकम एआई इंजन 46 प्रतिशत ज्यादा ताकतवर है। यह 3.8हर्ट्ज तक की पीक क्‍लॉक स्‍पीड के साथ आता है।

इस फोन को और भी दमदार बनाने के लिए इसमें 12जीबी रैम की फोन ग्रोड एलपीडीडीआर5एक्स मैमोरी और 256जीबी का बड़ा स्टोरेज दिया गया है, जिससे यह पलक झपकते ही काम करता है। साथ ही, भारी गेमिंग या लगातार काम करने के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए मोटोरोला ने इसमें एक बड़ा 5500एमएम स्क्वायर का वेपर चौंबर कूलिंग सिस्टम और एडवांस लिक्विड मेटल थर्मल जेल दिया है, जो फोन को हमेशा ठंडा रखता है।

मोटोरोला एज 70 मैक्स को बिना किसी समझौते के एक बेहतरीन एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें इस कैटेगरी का इकलौता क्‍वाड एचडी प्लस (2के) एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे बेहतरीन एमोलेड डिस्प्ले वाले फोन में से एक बनाता है और यह शार्प विज़ुअल्स व शानदार स्पष्टता के लिए फुल एचडी के मुकाबले 77 प्रतिशत ज़्यादा पिक्सल डिलीवर करता है। 

7000 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 144 हटर््ज रिफ्रेश रेट, एचडीआर-क्वालिटी विज़ुअल्स और 10-बिट कलर डेप्थ व डीसीआई-पी3 कलर गैमट के ज़रिए 1 अरब से भी ज़्यादा कलर्स के सपोर्ट के साथ, यूज़र्स सीधी धूप में भी जीवंत और बिल्कुल असली जैसे विज़ुअल्स का आनंद ले सकते हैं। पैनटोनन्न् वैलिडेटेड डिस्प्ले सर्टिफिकेशन वास्तविक रंग सुनिश्चित करता है, जबकि डॉल्बी एटमॉस®, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, हाई-रेस ऑडियो और स्नैपड्रैगन साउंडन्न् गेमिंग, फिल्मों और म्यूज़िक के लिए इमर्सिव, स्टूडियो-क्‍वॉलिटी ऑडियो प्रदान करते हैं।

इन सभी अनुभवों को पावर देने के लिए इसमें मोटोरोला की अब तक की सबसे बड़ी 7100एमएएच सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज पर 58 घंटे तक की बैटरी लाइफ देती है। चाहे यूज़र्स स्ट्रीमिंग कर रहे हों, गेमिंग कर रहे हों, काम कर रहे हों या ट्रैवल कर रहे हों, यह डिवाइस हर समय आपका साथ देती है। 90 वॉट टर्बाेपावरन्न् चार्जिंग के साथ, जो इसे आज उपलब्ध सबसे तेज़ चार्ज होने वाले फोन की कतार में खड़ा करती है, यूज़र्स महज़ कुछ ही मिनटों में इसे क्विक-रीचार्ज करके घंटों का यूसेज पा सकते हैं। वहीं, इस कैटेगरी की सबसे तेज़ 25वॉट क्यूआई2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग इसे बाज़ार में सबसे बेहतरीन फास्ट वायरलेस चार्जिंग फोन में से एक बनाती है, जो स्पीड से समझौता किए बिना केबल-फ्री चार्जिंग की सुविधा देती है।

मोटोरोला एज70 मैक्स एक शानदार डिज़ाइन में प्रीमियम कारीगरी और बेजोड़ मजबूती को एक साथ लेकर आता है। इस डिवाइस में एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम के साथ प्रीमियम मैट ग्लास फिनिश दी गई है, जो इसे एक बेहतरीन लुक देती है और साथ ही इस पर उंगलियों के निशान और रिफ्लेक्शन भी नहीं पड़ते। यह स्मार्टफोन पैनटोन एक्‍वा ग्रे, पैनटोन डार्क शैडो और पैनटोन आइस मेल्‍ट रंगों में उपलब्ध है, जिन्हें खास तौर पर पैनटोन कलर इंस्‍टीट्यूट के साथ मिलकर डिज़ाइन किया गया है।

रोज़मर्रा की चुनौतियों का सामना करने के लिए, यह एमआईएल-एसटीडी-810एच मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और स्क्रीन को गिरने व खरोंच से बचाने के लिए कॉर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 7आई के साथ आता है। इसके अलावा, धूल, मिट्टी और पानी से बेहतरीन सुरक्षा के लिए इसे आईपी68/आईपी69 रेटिंग मिली है, जो इसे रोज़ के इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद वॉटरप्रूफ फोन बनाती है।

इस लॉन्च पर बात करते हुए, मोटोरोला इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर टी.एम. नरसिम्हन ने कहा कि मोटोरोला एज 70 मैक्स के साथ, हम परफॉर्मेंस, डिस्प्ले, बैटरी, एआई और डिज़ाइन से जुड़े अपने सबसे उन्‍नत नवाचारों को एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन में एक साथ ला रहे हैं। इस डिवाइस के हर पहलू को बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया है ताकि उपयोक्‍ता को ऐसे शानदार अनुभव मिल सकें जो उन्हें आसानी से कंटेंट बनाने, खेलने, काम करने और जुड़े रहने में मदद करें। मोटोरोला क्यूआईआरए का लॉन्च हमारे उस दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसमें हम ऐसे इंटेलिजेंट अनुभव बनाना चाहते हैं जो सिर्फ एक डिवाइस तक सीमित न हों, बल्कि टेक्नोलॉजी को पहले से कहीं अधिक पर्सनल, आसान और सहज बना दें।